*✍️फ्रॉड का अनोखा मामला आया सामने...मरा हुआ बता कर लगाई 3 लाख की चपत...जाने कैसे ठग ने किया प्लांनिग...* – RGH NEWS
देश

*✍️फ्रॉड का अनोखा मामला आया सामने…मरा हुआ बता कर लगाई 3 लाख की चपत…जाने कैसे ठग ने किया प्लांनिग…*

नई दिल्ली. आपने बहुत तरह के फ्रॉड सुने होंगे, लेकिन ये वाला अपनी तरह का अनोखा फ्रॉड है. अनोखा इसलिए क्योंकि जिस व्यक्ति से ठगी हुई है, उसे मरा हुआ बताकर ठगा गया. दरअसल यह मामला मध्य प्रदेश के भोपाल में एक रिटायर्ड डीजीपी (DGP)  के बेटे के साथ ऑनलाइन ठगी की गई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, डीजीपी के बेटे ने बीमा लोकपाल (Bima Lokpal) पर अपनी तीन इंश्योरेंस पॉलिसिज़ को कैंसल करने ले लिए अप्लाई किया था. ये तीनों इंश्योरेंस एक निजी कंपनी द्वारा जारी किए गए थे. इन्हें कैंसल कराने की प्रक्रिया में ही उनके साथ 3 लाख 16 हजार रुपये का फ्रॉड हो गया.

अतुल कुमार जैन भोपाल के एरिया कॉलोनी क्षेत्र में रहते हैं. वे सीनियर सिटीजन हैं, उनकी उम्र 66 साल है. वे अपना एक बिजनेस चलाते हैं. उन्होंने कुछ समय पहले एक निजी बीमा कंपनी से तीन लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसिज़ खरीदी थीं. अब अतुल जैन उन पॉलिसिज़ को कैंसल करवाना चाहते थे.

 

अतुल ने पॉलिसिज़ को कैंसल करवाने के लिए इंटरनेट पर सर्च किया और बीमा लोकपाल पर एक ऑनलाइन ऐप्लीकेशन भर दी. इसके कुछ दिन अतुल जैन के पास एक फोन आया और फोन करने वाले खुद को आरबीआई (RBI) का अधिकारी बताया. दरअसल, वो एक फ्रॉडस्टर (ठग) था.कॉल करने वाले ठग ने अतुल जैन को बताया कि पॉलिसिज़ को कैंसल करने के लिए वह उनकी सहायता करेगा. उसने कहा कि प्रत्येक पॉलिसी को रद्द करने के लिए प्रोसेसिंग फीस देनी होगी, ताकि पॉलिसीज़ का पैसा उन्हें मिल सके. अतुल इस बार से सहमत हो गए. ठग ने बताया कि एक पॉलिसी के लिए 4500 रुपये का प्रोसेसिंग चार्ज लगेगा, जोकि अतुल ने उसे दे दिया.

ठग ने अगले दिन फिर अतुल जैन को फोन लगाया. अतुल ने जब फोन उठाया और उसकी बात सुनी तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. ठग ने कहा, “दो लोगों ने आपका (अतुल का) मृत्यु प्रमाण पत्र (डेथ सर्टीफिकेट) जमा करवाया है, इसलिए मैं पॉलिसिज़ से पैसा निकालने में आपकी कोई सहायता नहीं कर सकता.”

 

अतुल जैन के समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या कहे और क्या करे. अब अतुल ने ठग से मदद मांगते हुए कहा, “मैं जिंदा हूं और आप मेरी सहायता कीजिए.” इसके बाद फ्रॉडस्टर (ठग) ने उनकी सहायता करने का आश्वासन दिया और धीरे-धीरे करके इंस्टॉलमेंट्स में रुपये लेने लगा. कुछ समय बाद अतुल जैन को समझ आ गया कि ये फ्रॉड है और उन्हें इसकी शिकायत करनी चाहिए.अतुल ने साइबर क्राइम ब्रांच में इस मामले की शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस को पता चला है कि दिल्ली के किसी बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ है तो ठग को पकड़ने के लिए एक टीम दिल्ली के लिए रवाना की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button