*✍️Amazon के Ceo ने किया बड़ा ऐलान....55000 लोगो को दिलायेगी नोकरी....जाने पूरी जानकारी....* – RGH NEWS
देश

*✍️Amazon के Ceo ने किया बड़ा ऐलान….55000 लोगो को दिलायेगी नोकरी….जाने पूरी जानकारी….*

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म एमेजॉनA बड़े स्तर पर लोगों की भर्ती करने जा रहा है. कंपनी के नए चीफ एग्जीक्यूटिव एंडी जैसी ने बताया कि Amazon.com Inc (AMZN.O) आने वाले महीनों में वैश्विक स्तर पर कॉर्पोरेट और टेक्नोलॉजी से जुड़े काम के लिए 55,000 लोगों को नौकरी पर रखने की योजना बना रहा है. जुलाई में सीईओ के पद पर काबिज हुए जैसी ने प्रेस को दिए अपने पहले इंटरव्यू में कहा कि कंपनी को रिटेल, क्लाउड और विज्ञापन में मांग सहित दूसरे व्यवसायों को बनाए रखने के लिए और अधिक लोगों की जरूरत है.

स्टाफ में 20 फीसदी का इजाफा होगा

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का कहना है कि नए लोगों की भर्ती से एमेजॉन के कॉर्पोरेट और टेक्नोलॉजी स्टाफ की संख्या में 20 फीसदी का इजाफा होगा, जो वैश्विक स्तर पर इस समय करीब 275,000 है. जब जैसी से पूछा गया कि वह एमेजॉन के वर्कप्लेस कल्चर को कैसे बदल सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि इसके लिए ग्राहकों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा और सुधार के लिए आविष्कार पर जोर देंगे उनसे ये सवाल इसलिए पूछा गया क्योंकि कोरोना के दौरान अपने कर्मचारियों के साथ एमेजॉन के बर्ताव को खराब माना गया था. जिसके चलते उसे आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है.

किस तरह के पदों पर हो रही भर्ती?

एंडी जैसी ने कहा, ‘कंपनी में सबके पास आजादी है और वास्तव में यह देखने की अपेक्षा भी कि इसे कैसे बेहतर कर सकते हैं. और फिर इसे बेहतर करने के तरीकों को इजात किया जा सकता है.’ एंडी जैसी ने कहा, एमेजॉन जिन पदों पर भर्ती कर रहा है, उनमें इंजीनियरिंग, अनुसंधान विज्ञान और रोबोटिक्स शामिल हैं (Amazon Hiring Process). अमेरिका में दूसरे सबसे बड़े निजी नियोक्ता एमेजॉन ने 2020 में 500,000 से अधिक लोगों को काम पर रखा था. ये भर्ती बड़े पैमाने पर वेयर हाउस और डिलीवरी करने से जुड़े काम के लिए हुईं थी.

एंडी जैसी ने कहा, ‘हमने 15 डॉलर के न्यूनतम वेतन का समर्थन किया है और कुछ राज्यों के लिए वास्तव में शुरुआती वेतन प्रति घंटे के हिसाब से 17 डॉलर तक है.’ जिन 55 हजार भर्तियों का जैसी ने ऐलान किया है, उनमें से 40 हजार से अधिक अमेरिका में हैं. जबकि बाकी भर्ती भारत, जर्मनी और जापान सहित दूसरे देशों में होंगी

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button