छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: कल से छत्तीसगढ़ में सभी कक्षाएं हो जायेगी शुरू…..आदेश हुआ जारी….*

रायपुर । छत्तीसगढ़ में सभी तरह के कक्षाओं के संचालन की अनुमति दे दी गयी है। लोक शिक्षण संचालनालय के कमिश्नर कमलप्रीत सिंह ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ में अब छठी, सातवां, 9वीं और 11वीं की कक्षाएं कल से ही संचालित होनी शुरू हो जायेगी।
आपको बता दें कि 2 अगस्त से प्रदेश में 16 महीने बाद स्कूलों को खोलने का निर्देश जारी हुआ था, हालांकि उस वक्त सिर्फ पहली से पांचवी कक्षा के अलावे 8वीं, 10वीं और 12वीं की क्लास शुरू करने की इजाजत दी गयी थी, जबकि छठी, सातवीं, नौंवी और 11वीं की कक्षाएं की आनलाइन क्लास ही संचालित हो रही थी।



