*✍️छत्तीसगढ़ के एक 72 साल के बुजुर्ग को युवती ने लाखों का लगाया चुना....रहना चाहते थे लिव इन रिलेशनशिप में लेकिन हो गयी ठगी....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️छत्तीसगढ़ के एक 72 साल के बुजुर्ग को युवती ने लाखों का लगाया चुना….रहना चाहते थे लिव इन रिलेशनशिप में लेकिन हो गयी ठगी….*

छत्तीसगढ़ मे 72 साल के बुजुर्ग लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहते थे. एक अखबार में उन्होंने इसका विज्ञापन देखा था और उन्होंने उस महिला से दिए गए फोन नंबर पर संपर्क किया. ये पूरा मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा मंझवापारा का है.महिला ने बुजुर्ग को झांसे में लेकर करिब सवा लाख रुपए की चपत लगाई है, जिसके बाद अब बुजुर्ग ने पुलिस से मदद मांगी है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वे शिक्षा विभाग से रिटायर्ड है. पत्नी का स्वर्गवास होने से पेपर एड के माध्यम से रिलेशनशिप में रहने का विज्ञापन देखा था.दिए गए फोन नंबर पर जब उन्होंने बात की तो आरोपी युवती ने 8500 रूपया जमा करवाएं. आरोपी ने अपना नाम बुजुर्ग को अंजू यादव उर्फ अंजू साहू बताया था. पुलिस  के मुताबिक पीड़त का नाम मिर्जा असीम बेग है.बुजुर्ग ने पुलिस को बताया है कि वे ब्लड प्रेशर एवं शुगर के मरीज है. कभी-कभी उन्हें चक्कर आने लगते है. वे बिल्कुल अकेले है. उनकी कोई संतान नहीं है. हालांकि उन्होंने अपनी पत्नी की बहन की बेटी को गोद लिया है जो पेंड्रा में रहती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button