बिजनेस

Bank Strike on 3 December: अगले हफ्ते बैंक कर्मचारियों की हड़ताल! घर से न‍िकलने से पहले जान लें तारीख

Bank Strike on 3 December अगर आपको अगले हफ्ते बैंक ब्रांच जाकर चेक जमा करना है, नकद लेनदेन करना है या कोई जरूरी दस्तावेज पूरा करना है, तो अपना काम 3 दिसंबर 2026 से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा. देशभर के बैंक कर्मचारी संगठनों ने 3 दिसंबर गुरुवार को एक दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे कई बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है. जान‍िये यह हड़ताल क्यों हो रही है, इसमें कितने कर्मचारी शामिल हो सकते हैं और आम ग्राहकों की किन सेवाओं पर इसका असर पड़ सकता है.

 

Read more LPG Gas Cylinder Price Today: आम आदमी को तगड़ा झटका, 15.50 रुपये तक बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, अब देना होगा इतने रुपये

 

3 दिसंबर को बैंक हड़ताल क्यों हो रही है?

बैंक कर्मचारी और अधिकारी यूनियनें कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को IDBI बैंक की प्रस्तावित बिक्री का विरोध कर रही हैं. IDBI बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों के इस विरोध के समर्थन में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन(AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) ने अन्य बैंकों के कर्मचारियों से भी 3 दिसंबर की हड़ताल में शामिल होने की अपील की है.

 

कितने कर्मचारी शामिल होंगे और किन बैंकों पर असर संभव?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस देशव्यापी हड़ताल में करीब 3 लाख बैंक कर्मचारी शामिल हो सकते हैं. कई सरकारी बैंकों और कुछ निजी बैंकों की शाखाओं में कामकाज बाधित होने की आशंका है. हालांकि, हर बैंक पर इसका असर एक जैसा नहीं रहेगा, उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) में कर्मचारियों की भागीदारी कम रह सकती है.

 

ग्राहकों की किन सेवाओं पर पड़ेगा असर और क्या चालू रहेगा?

हड़ताल वाले दिन शाखाओं के काउंटर से जुड़े कामों में देरी या रुकावट आ सकती है. जैसे क‍ि कैश डिपॉजिट या विदड्रॉल, चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट आद‍ि वाले काम नहीं हो पाएंगे. हालांक‍ि UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य तौर पर चालू रहती हैं, हालांकि तकनीकी या कैश लोडिंग से जुड़ी हल्की दिक्कतें आ सकती हैं.

 

 

Bank Strike on 3 Decemberअगर आपका कोई जरूरी काम जैसे चेक जमा करना, केवाईसी या दस्तावेज या बड़ा नकद लेनदेन अटका है, तो उसे 3 दिसंबर से पहले पूरा कर लें. हड़ताल के दिन घर से बैंक शाखा के लिए निकलने से पहले अपने अपने बैंक शाखा की आधिकारिक कस्टमर केयर से स्थिति जरूर जांच लें.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button