Vivo: Vivo X500, X500 Pro, X500 Pro Max भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo X500 सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। चीनी कंपनी ने इस सीरीज में तीन फोन – Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max भारतीय बाजार में उतारे हैं। वीवो ने इस सीरीज को सितंबर में घरेलू मार्केट में पेश किया था। यह पिछले साल आई Vivo X300 सीरीज की अपग्रेड है। इस सीरीज के तीनों ही फोन DSLR जैसे कैमरा फीचर्स के साथ आते हैं।
Read more SBI: SBI ने जारी किया अलर्ट; कल आस्थायी रूप से बंद रहेंगी UPI और ATM समेत कई सेवाएं, जानें डिटेल
Vivo X500, X500 Pro, X500 Pro Max की कीमत
Vivo X500 को भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत 1,19,999 रुपये है। वहीं, Vivo X500 Pro को भी 12GB RAM + 256GB वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,49,999 रुपये है। इस सीरीज के सबसे फ्लैगशिप मॉडल Vivo X500 Pro Max को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,64,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,79,999 रुपये में आता है।
Vivo X500 (12GB + 256GB) – 1,19,999 रुपये
Vivo X500 Pro (12GB + 256GB) – 1,49,999 रुपये
Vivo X500 Pro Max (12GB + 256GB) – 1,64,999 रुपये
Vivo X500 Pro Max (12GB + 512GB) – 1,79,999 रुपये
वीवो ने इस सीरीज के साथ Vivo 200mm Zeiss टेलीफोटो एक्सटेंडर भी पेश किया है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, 400mm वाला किट 27,999 रुपये में आता है। Vivo X500 Pro का टॉप मॉडल फोटोग्राफी किट के साथ 2,29,999 रुपये में आएगा। इस फोन की खरीद पर 10% का इंस्टैंट कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। फोन की सेल 3 दिसंबर से Amazon, Flipkart समेत सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर आयोजित की जाएगी।
Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max के फीचर्स
चीनी कंपनी के ये दोनों फ्लैगशिप फोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। Vivo X500 Pro में 6.36 इंच का 1.5 AMOLED डिस्प्ले मिलता है। वहीं, इसके Pro Max मॉडल में 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इन दोनों फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ये दोनों फोन MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर काम करते हैं। इनमें 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
Vivo X500 Pro Vivo X500 Pro Max
डिस्प्ले 6.36 इंच, 1.5K AMOLED, 144Hz 6.85 इंच, 2K AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9600 Pro MediaTek Dimensity 9600 Pro
स्टोरेज 12GB + 1TB 16GB, 1TB
कैमरा 50MP + 50MP + 64MP, 50MP 50MP + 50MP + 200MP, 50MP
बैटरी 6510mAh, 90W, 40W 7800mAh, 90W, 40W
OS Android 17, OriginOS 7 Android 17, OriginOS 7
इन दोनों फोन के बैक में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके प्रो मॉडल में 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 64MP का पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। वहीं, Vivo X500 Pro Max में 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा।
ये दोनों फोन भी Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर काम करते हैं। X500 Pro में 6510mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, X500 Pro Max में 7800mAh की बैटरी मिलेगी। ये दोनों फोन 90W फास्ट वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग से लैस हैं। ये IP68 और IP69 रेटेड हैं, जिसकी वजह से पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होंगे।
Vivo X500 Series
Image Source : VIVO
वीवो एक्स 500 सीरीज
Vivo X500 के फीचर्स
Vivo X500 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन IP68 + IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में खराब नहीं होता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जो Zeiss टेक्नोलॉजी से लैस है।
Vivo X500 फीचर्स
डिस्प्ले 6.59 इंच, 1.5K AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9600M
स्टोरेज 12GB + 1TB
कैमरा 50MP + 50MP + 64MP, 50MP
बैटरी 7500mAh, 90W, 40W
OS Android 17, OriginOS 7
Vivoइसमें भी Pro मॉडल की तरह ही 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 64MP का टेलीफोटो पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन का कैमरा 100x डिजिटल और 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। वीवो का यह स्मार्टफोन Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर काम करता है। इस फोन में 7500mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।