Raigarh News : तमनार नगर पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, शेषराज हरवंश प्रभारी और विकास शर्मा सह-प्रभारी
प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आदेश; संगठन को मजबूत करने, प्रत्याशी चयन और चुनावी तैयारियों की जिम्मेदारी

Raigarh News : रायगढ़ | तमनार। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस ने तमनार नगर पंचायत में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शेषराज हरवंश को प्रभारी और विकास शर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 25 नवंबर को आदेश जारी किया।

Read More : Modi cabinet decision: स्वदेशी उपकरण निर्माण से सिलचर एयरपोर्ट तक, मोदी कैबिनेट ने 5 बड़े फैसले पर लगी मुहर
मैदान में उतरकर संभालेंगे चुनावी कमान
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दोनों पदाधिकारियों को तमनार नगर पंचायत क्षेत्र का दौरा कर चुनावी तैयारियों को गति देने के निर्देश दिए हैं। उन्हें स्थानीय कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

जीतने योग्य प्रत्याशियों के चयन पर जोर
आदेश में प्रभारी एवं सह-प्रभारी से कहा गया है कि वे जीतने योग्य प्रत्याशियों के नाम चयनित कर अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। इसके साथ ही चुनाव संचालन और प्रचार-प्रसार सहित पूरी चुनावी प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से पूरा कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस ने चुनावी गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
शेषराज हरवंश — प्रभारी
विकास शर्मा — सह-प्रभारी