मनोरंजन

Ramayana Oscar Award: ऑस्कर की रेस में पहुंची रणबीर कपूर की ‘रामायण’, बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के टॉप 20 में हुआ शामिल

Ramayana Oscar Award रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) ने रिलीज के बाद से ही अपनी भव्यता और विजुअल इफेक्ट्स को लेकर खूब चर्चा बटोरी है। अब फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने भारतीय सिनेमा की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड्स में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है। खास बात यह है कि इसके सामने हॉलीवुड (Hollywood) की कई बड़ी फिल्में भी मैदान में हैं।

 

ऑस्कर की विजुअल इफेक्ट्स रेस में ‘रामायण’

‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स की बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी के लिए चुनी गई 20 फिल्मों में जगह बनाई है। इस लिस्ट में क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ (The Odysses), ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ (Dune 3), ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ (Avenger: Doomsday), ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) और ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ (Project Hail Mary) जैसी फिल्में शामिल हैं।

 

फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स का काम आठ बार ऑस्कर जीत चुके स्टूडियो DNEG ने किया है। यह स्टूडियो ‘ड्यून’ और ‘इंटरस्टेलर’ जैसी फिल्मों के लिए भी काम कर चुका है। हालांकि, अभी इसे ऑस्कर(Oscar) नॉमिनेशन नहीं मिला है। एकेडमी 15 दिसंबर को इस कैटेगरी की आधिकारिक शॉर्टलिस्ट जारी करेगी। इसके बाद 21 जनवरी 2027 को फाइनल नॉमिनेशन का ऐलान होगा।

 

यह भी पढ़े- Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू हो सकती है चुनाव की प्रक्रिया, जानिए कब लागू होगा आचार संहिता?

 

 

‘RRR’ भी बना चुकी है जगह

इससे पहले एसएस राजामौली(SS Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर’ ने भी ऑस्कर की विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की टॉप 20 लिस्ट में जगह बनाई थी। हालांकि, फिल्म इस कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल नहीं कर पाई थी। बाद में इसके गाने ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता था।

 

क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स में भी मिली जगह

‘Ramayana Oscar Awardरामायण'(Ramayana) को 32वें क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स की बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स और बेस्ट स्टंट डिजाइन कैटेगरी में भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button