Rupee Vs Dollar Today: रुपये ने लगाई सबसे बड़ी छलांग, 23 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 92.62 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Rupee Vs Dollar Today रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 23 पैसे मजबूत होकर 92.62 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में मजबूती ने रुपये की बढ़त को सीमित किया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.65 प्रति डॉलर पर खुला और फिर बढ़त के साथ 92.62 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से 23 पैसे की बढ़त है.
Read more Share market today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, 1400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 450 अंक चढ़ा
रुपया सोमवार को सात महीने के उच्चतम स्तर से नीचे आ गया था और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 92.85 पर बंद हुआ था. गुरु नानक देव के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर मंगलवार को घरेलू मुद्रा बाजार बंद था. इससे पहले लगातार पांच कारोबारी सत्रों में रुपये में 1.6 प्रतिशत से अधिक की मजबूती आई थी. 13 नवंबर को रुपया 94.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 103.90 पर रहा.
निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने से अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर प्रतिफल में गिरावट आई. अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.30 प्रतिशत गिरकर 90.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,466.70 अंक चढ़कर 83,902.69 अंक पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी 411.95 अंक की बढ़त के साथ 25,761.60 अंक पर रहा.
क्यों है रुपये में मजबूती
विदेशी पैसा जमकर आ रहा है:
सोमवार को ही FIIs ने 5,672.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. नवंबर में अब तक 12-14 अरब डॉलर से ज्यादा विदेशी निवेश आ चुका है. विदेशी निवेशक डॉलर बेचकर रुपया खरीदते हैं, इसलिए रुपये की मांग बढ़ जाती है.
शेयर बाजार में जोरदार तेजी
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,466 अंक चढ़कर 83,902 और निफ्टी 411 अंक चढ़कर 25,761 पर पहुंचा. शेयर बाजार में खरीदारी की लहर से रुपये को भी सहारा मिला.
कच्चा तेल सस्ता हुआ
Rupee Vs Dollar Todayब्रेंट क्रूड 1.30% गिरकर 90.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. भारत अपनी 89% जरूरत का तेल आयात करता है, तेल सस्ता होने से डॉलर की मांग घटती है और रुपया मजबूत होता है.
One Comment