छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Bilaspur news: प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद होटल में युवक में लगाई आग, पुलिस ने प्रेमिका को पकड़ा

Bilaspur news छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने (Bilaspur Koni Police News) आया है। गर्लफ्रेंड के द्वारा लगातार शादी (Marriage Pressure Suicide Case) का दबाव बनाने और गलत केस में फसाने की धमकी की वजह से बॉयफ्रैंड ने परेशान होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या (Bilaspur Suicide Case ) कर ली।

 

बता दें कि, यह मामला करीब 10 महीने पुराना है, जिसका खुलासा अब हुआ है। इसके बाद पुलिस ने युवक की गर्लफ्रेंड आकांक्षा सिदार को गिरफ्तार कर जेल भेज (Girlfriend Arrested in Suicide Case) दिया है। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप (Bilaspur Suicide Girlfriend Arrest) में कार्रवाई की है।

 

ये खबर भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत 90 रुपए लीटर से भी कम, जानिए आज का ताजा रेट

होटल में शादी की बात पर हुआ था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, युवक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच कोनी स्थित एक होटल में शादी को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान युवती की ओर से शादी करने के लिए दबाव बनाए जाने और गलत केस में फसाने की बात सामने आई है। इस विवाद के बाद युवक बहुत परेशान हो गया था। इस वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

 

 

बता दे कि, युवक के गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 1 फरवरी को उसकी मौत हो गई।

 

10 महीने बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी

Bilaspur newsयुवक की मौत के करीब 10 महीने तक चली जांच के बाद कोनी थाना पुलिस ने आकांक्षा सिदार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button