Boat Capsize: बड़ा हादसा; अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 लोगों की हुई मौत

Boat Capsize दक्षिणी नाइजीरिया के बायलसा राज्य में शुक्रवार को अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों से भरी नाव पलटने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है. अब भी कई लोग लापता हैं. आरोप है कि नाव में तकनीकी खराबी आने के बाद नाव चालक उन्हें छोड़कर भाग गया. वहीं, लापता लोगों के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. आपातकालीन सेवाओं ने यह जानकारी दी.
दक्षिण नाइजीरिया में एक नाव पलटने से 24 लोगों की मौत हो गई है, जो अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता मांज़ो एजेकी ने बताया कि लापता लोगों को ढूंढा जा रहा है.
नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता मांजो इजेकी ने एक बयान में बताया कि लोग नाव से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी शुक्रवार को देश के दक्षिण-दक्षिण क्षेत्र के बायेल्सा राज्य में वह डूब गई. बायलसा राज्य सरकार ने नाव संचालकों और यात्रियों से अपील की है कि वे भविष्य में होने वाले हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करें.
बायलसा की सूचना आयुक्त एबियुवो कोकू-ओबियाई ने शनिवार को एक बयान में कहा कि नाव में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाना, तेज रफ्तार, लापरवाही और बिना लाइफ जैकेट के यात्रा करना बंद होना चाहिए.
Boat Capsizeपुलिस प्रवक्ता मूसा मोहम्मद के मुताबिक, शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि नाव में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी. यात्रियों ने नाव चालक से नाव को किनारे की ओर मोड़ने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि नाव चालक ने ऐसा करने से इनकार कर दिया
One Comment