छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में आज मिले 120 नए मरीज तो इतने लोगों ने तोड़ा दम, देखिए पूरे प्रदेश का हाल…*

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब थमने लगी है. अलग-अलग जिलों में मिल रहे मरीजों की संख्या में कमी आई है. इसी बीच शनिवार को प्रदेश में 120 नए मरीजों की पहचान की गई है. दूसरी ओर 3 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई. राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में 162 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे हैं.आज 120 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 3 हजार 78 हो गई है.



