Raigarh News : युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी
एसएसपी शशि मोहन सिंह की दो टूक –स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, होगी सख्त कार्रवाई

Raigarh News : *रायगढ़, 11 नवंबर* । रायगढ़ शहर की सड़कों पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी एवं सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकतें करने वाले पांच युवकों को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस ने युवकों की पहचान कर उनके अभिभावकों की मौजूदगी में थाने बुलाया और समझाइश दी। इसके बाद धारा 170 बीएनएसएस एवं 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जारी जेल वारंट पर पांचों युवकों को जेल दाखिल कराया गया।

Read More : Maatrubhumi Trailer: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, एक्टर का दिखा दमदार अंदाज
जानकारी के अनुसार दिनांक 09 नवंबर की रात्रि 2 अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक शहीद हेमू कलाणी चौक से चक्रधरनगर चौक की ओर जा रहे थे। इस दौरान युवक चलती मोटरसाइकिल पर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते हुए बेहद आपत्तिजनक एवं अशोभनीय हरकतें कर रहे थे और उसका वीडियो भी बना रहे थे। युवकों की इन हरकतों को एक अन्य व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर थाना प्रभारी चक्रधरनगर को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में लाया। एसएसपी द्वारा युवकों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने पुलिस टीम के माध्यम से वीडियो के आधार पर पांचों युवकों की पहचान कर उन्हें उनके अभिभावकों के साथ थाने बुलाया। पुलिस ने युवकों को समझाइश दी कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की स्टंटबाजी न केवल स्वयं के लिए जानलेवा है, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में डालती है। इसके बावजूद उनके कृत्य की गंभीरता को देखते हुए पांचों युवकों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस एवं 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर चक्रधरनगर पुलिस ने पांचों को जेल दाखिल कराया।
सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए सड़क पर स्टंटबाजी करना समझदारी नहीं, बल्कि खुद और दूसरों की जान को जोखिम में डालना है। अभिभावक भी अपने बच्चों की गतिविधियों और वाहन चलाने के तौर-तरीकों पर नजर रखें। रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ऐसे वीडियो और गतिविधियों पर सतत निगरानी रख रही है।
*स्टंटबाजी, अशोभनीय हरकत करते पकड़े गए अनावेदक*
(1) विद्याधर देवांगन पिता नारायण देवांगन उम्र 21 वर्ष निवासी संजय नगर सिंधी कॉलोनी पक्की खोली थाना चक्रधरनगर रायगढ़
(2) ऋतिक बरेठ पिता चेतन बरेठ उम्र २1 वर्ष निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी थाना चक्रधरनगर
(3) आशीष चौहान पिता उजागर चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी संजय नगर बैंक कोलीनी चक्रधरनगर
(4) आकाश शर्मा पिता रामेश्वर शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी पहाड़ मंदिर रोड कौहाकुंडा चक्रधरनगर
(5) मनीष शर्मा पिता बोधी शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी चक्रधरनगर

Read More : Gold/Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, चांदी 3799 रुपये हुआ महंगा, जानें आज का ताजा भाव
👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*
*“सड़कें स्टंटबाजी और हुड़दंग के लिए नहीं, सुरक्षित आवागमन के लिए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और व्यूज पाने के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी दांव पर न लगाएं। रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ऐसे कृत्यों पर लगातार नजर रख रही है। सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक स्टंटबाजी, अशोभनीय हरकत और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*
2 Comments