Bulgaria Highway Accident: भीषण सड़क हादशा; घने कोहरे के कारण आपस में टकराई 70 से ज्यादा गाड़ियां, 12 लोगों की गई जान!

Bulgaria Highway Accident बुल्गारिया में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक साथ 70 से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने हादसे की जानकारी देते हुए इसे एक बड़ी त्रासदी बताया।
घने कोहरे की वजह से आपस में टकराई कई वाहन
जानकारी के अनुसार, यह घटना राजधानी सोफिया को पूर्वी शहर बर्गास से जोड़ने वाले A1 हाईवे पर हुई है। अधिकारियों के मुताबिक पहला हादसा हाईवे की पूर्व दिशा में जाने वाली लेन पर हुआ। घना कोहरा होने के कारण ड्राइवरों को आगे चल रही गाड़ियां दिखाई नहीं दीं और कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। पहले हादसे के कुछ देर बाद हाईवे की दूसरी लेन पर भी गाड़ियां टकरा गईं। यह लेन राजधानी सोफिया की तरफ जाती है। इसके अलावा, दूसरी तरफ हुए हादसे को देखने के चक्कर में कुछ ड्राइवरों का ध्यान सड़क से हट गया और वे भी हादसे का शिकार हो गए।
read more Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.22 लाख श्रद्धालुओं ने इस साल किए दर्शन
अधिकारियों का कहना है कि गाड़ियों की तेज रफ्तार ने भी हादसे का खतरा बढ़ा दिया था। फिलहाल हाईवे बंद कर दिया गया। क्षतिग्रस्त गाड़ियां और मलबा हटाने के बाद ही इसे दोबारा खोला जाएगा।
प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने हादसे को बताया त्रासदी
Bulgaria Highway Accidentप्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बुल्गारिया दौरे के दौरान एक बयान में इस हादसे को त्रासदी बताया। उन्होंने कहा कि घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए विमान तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि वह खुद हादसे वाली जगह का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के वक्त हाईवे के इस हिस्से में घना कोहरा छाया हुआ था।
One Comment