Hanuman Ansh OTT Details: इस ओटीटी पर आ रही है नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Hanuman Ansh OTT Details: बॉलीवुड मूवी हनुमान अंश सिनेमाघरों में रिलीज के 90 दिन पूरे कर चुकी है. इस फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ रहे हैं. साथ ही अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज पर भी अपडेट सामने आ गया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो शानदार कलेक्शन कर के दिखाया ही साथ ही अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इसके कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने की उम्मीदें जताई जा रही हैं. फिल्म को भारत समेत विदेशों में भी काफी पसंद किया गया.
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म ने बढ़िया कर के दिखाया और बेहद कम बजट में ही तगड़ी कमाई कर के दिखा दी. फिल्म भले ही 500 करोड़ का कलेक्शन नहीं कर सकी लेकिन इस फिल्म ने जो भी कमाया उसकी मेकर्स ने या किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी. आइए जानते हैं कि अब फैंस इस फिल्म को घर बैठे-बैठे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ेंIND vs NZ: भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त
कब और कहां देखें हनुमान अंश?
हनुमान अंश फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर अपने आगमन की तैयारी कर ली है. फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम की जाएगी. फैंस इसे 27 नवंबर 2026 से सोनी लिव पर घर बैठे-बैठे देख सकते हैं. साधारण से बजट में बनी इस फिल्म ने बाबा नीम करोली के जीवन के जरिए फैंस को बड़ा संदेश दिया. फिल्म का पहला पार्ट तो दमदार रहा है वहीं इसके दूसरे पार्ट की भी कन्फर्मेशन मेकर्स ने कर दी है. वहीं इस फिल्म के गानों को भी फैंस ने काफी पसंद किया है.
हनुमान अंश ने कितने कमाए?
Hanuman Ansh OTT Detailsहनुमान अंश के कलेक्शन पर अगर विस्तार से बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 90 दिनों में सिनेमाघरों में 453 करोड़ रुपये कमाकर दिखाए हैं. फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है और औसतन 10 लाख रुपये की कमाई कर ले जा रही है. वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 करोड़ रुपये का था. इतने मामुली बजट के होते हुए, कम प्रमोशन के होते हुए और एक बार थिएटर्स से पूरी तरह के हट जाने के बाद भी इस फिल्म ने ना सिर्फ ऐतिहासिक वापसी कर के दिखाई बल्कि इस फिल्म ने बजट का 227 गुना कलेक्शन भी कर के दिखाया. अब देखना अहम होगा कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्या कमाल करती है.