Chhattisgarh news raipur: रायपुर में कल मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
Chhattisgarh news raipur छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के पालन में महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर 8 नवंबर 2026, रविवार को रायपुर नगर निगम के संपूर्ण क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत शहर के सभी पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी।
Chhattisgarh news raipur महावीर निर्वाण दिवस पर प्रतिबंध के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और जोन स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करेंगे। इसके लिए मांस-मटन की दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जाएगा, ताकि प्रतिबंध का प्रभावी ढंग से पालन हो सके।
Read more Jio: Jio ने लॉन्च किया दमदार प्लान, 3 साल तक नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज
वहीं महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर होटलों में भी मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि कोई होटल या प्रतिष्ठान इस दिन मांस-मटन बेचते हुए पाया जाता है, तो मौके पर ही मांस-मटन जब्त कर संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।