देश
*✍️अब यहां वीकेंड कर्फ्यू के साथ नाइट कर्फ्यू भी रहेगा जारी, यहाँ के सरकार ने जारी किया आदेश…*

बेंगलुरु/ लॉकडाउन को लेकर कर्नाटक की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कहा कि कर्नाटक राज्य की जो सीमाएं केरल और महाराष्ट्र राज्य से लगती हैं, वहां के जिलों में फिलहाल वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। कर्नाटक सरकार ने यह फैसला केरल में बढ़ते मामलों के चलते लिया है। बॉर्डर वाले जिलों में वीकेंड कर्फ्यू के साथ नाइट कर्फ्यू भी जारी रहेगा।



