छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: महादेव सट्टा एप केस में सौरभ चंद्राकर को आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा गया

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की एक विशेष अदालत ने बुधवार को छह हजार करोड़ रुपये के ‘महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप’ मामले के मुख्य आरोपी सौरव चंद्राकर को आठ दिन के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

अधिकारियों ने बताया कि चंद्राकर को हाल ही में ओमान से भारत लाया गया था। सोमवार को उसे दो दिन के लिए सीबीआई की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया था, क्योंकि जांच एजेंसी उसे छत्तीसगढ़ लाकर इस मामले की सुनवाई कर रही अदालत के सामने पेश करना चाहती थी।

 

उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को उसे विमान से रायपुर लाया गया।नक्शे देखें

 

बचाव पक्ष के वकील तुषार गिरी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बुधवार को चंद्राकर को रायपुर में विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) मनोज कुमार सिंह ठाकुर की अदालत में पेश किया गया, जहां सीबीआई ने उसकी 10 दिन की हिरासत की मांग की थी।

 

read more Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले, यौन अपराधों की सुनवाई के लिए 850 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मंजूरी

 

 

उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपी को आठ दिन के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में सौंप दिया है। अदालत ने सीबीआई को पूछताछ के लिए चंद्राकर को दिल्ली ले जाने की भी अनुमति दे दी है।

 

सीबीआई ने 18 दिसंबर 2024 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचनाओं के बाद, सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के ‘राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा’ से इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी।नक्शे देखें

 

आरोप है कि चंद्राकर और सह-आरोपी रवि उप्पल ने अपने साथियों के साथ मिलकर ‘महादेव बुक ऐप’ का प्रचार किया और पैनल तथा ब्रांच ऑपरेटर के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार चलाया।

 

Chhattisgarh top newsआरोपों के अनुसार कमीशन के लालच में सैकड़ों बैंक खाते खोले गए और सट्टेबाजी से हुई अवैध कमाई को अलग-अलग खातों के जरिए संयुक्त अरब अमीरात भेजा गया।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button