रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

छत्तीसगढ़ सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी लेने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग

Raigarh News :  रायगढ़, 3 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आकर्षक एवं सहज तरीके से प्रदर्शित किया गया। राज्योत्सव में पहुंचे युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की योजनाओं और प्रदेश में हुए विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

Read More : Redmi M100 Pro: Redmi ने 50MP कैमरा के साथ लॉन्च किया OLED डिस्प्ले वाला बजट फ्रेंडली फोन, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को चित्रों और जानकारीपूर्ण सामग्री के माध्यम से प्रस्तुत किया गया था। लोगों ने प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश में विकास की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और शासन की विभिन्न उपलब्धियों को जाना। प्रदर्शनी में प्रदर्शित सामग्री के प्रति लोगों ने रुचि दिखाई।

Read More : Gold Silver price: एक झटके में 4500 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोना भी ₹1300 हुआ सस्ता; जानें आज का ताजा रेट

*‘जनमन’ पत्रिका के माध्यम से भी मिली योजनाओं की जानकारी*

प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका ‘जनमन’ का वितरण भी किया गया। पत्रिका के माध्यम से आमजनों को शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी निर्णयों की विस्तृत जानकारी मिली। राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी ने आम नागरिकों को शासन की योजनाओं और प्रदेश की विकास यात्रा से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button