Stock Market Today: शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा; टाटा स्टील के शेयरों में बंपर तेजी
Stock Market Today सोमवार को शेयर बाजार ने बंपर तेजी के साथ कारोबार शुरू किया। शेयर बाजार में आज यानी 2 नवंबर को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की तेजी के साथ 75,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 23,300 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।।
718.71 अंकों की बढ़त लेकर खुला शेयर बाजार
हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 1000 अंकों (0.97%) की जबरदस्त तेजी के साथ 75,400.24 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 250 इंडेक्स आज 169.20 अंकों (0.73 प्रतिशत) की शानदार बढ़त लेकर 23,300 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ था।
निफ्टी 50 की 50 में से 43 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले
सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और 1 कंपनी का शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 43 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बंपर तेजी
Stock Market Todayहफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स की कंपनियों में देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा 4.61 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, देश की प्रमुख फार्मा कंपनी सन फार्मा के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 1.40 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।
हरे निशान में खुले सेंसेक्स के ये सभी शेयर
सेंसेक्स के बाकी शेयरों में टाटा स्टील के शेयर 3.13 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.60 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.60 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.50 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.36 प्रतिशत, इंडिगो 1.29 प्रतिशत, एसबीआई 1.11 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.07 प्रतिशत, टीसीएस 1.01 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.99 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.99 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.91 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.90 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.89 प्रतिशत, ट्रेंट 0.86 प्रतिशत, बीईएल 0.79 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.76 प्रतिशत, आईटीसी 0.72 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.63 प्रतिशत, एलएंडटी 0.54 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.52 प्रतिशत, टाइटन 0.48 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.39 प्रतिशत, एटरनल 0.38 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.27 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.25 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.12 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।