बिजनेस

November Bank holiday: दिवाली से लेकर छठ तक; नवंबर में कुल 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की छुट्टियों की लिस्‍ट

November Bank holiday दिवाली, छठ और गुरु नानक जयंती जैसे बड़े त्योहारों से सजे नवंबर 2026 के महीने में यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, नवंबर के महीने में त्योहारी सीजन और साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आपकी एक छोटी सी सावधानी आपको बैंक के बंद दरवाजे से लौटने की परेशानी से बचा सकती है।

 

Read more IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच आज, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच

 

नवंबर के इस पूरे महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय पर्वों और राष्ट्रीय त्योहारों के कारण बैंक अवकाश रहेंगे। इस महीने में नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के तहत कुल 5 रविवार (1, 8, 15, 22 और 29 नवंबर) और महीने का दूसरा व तीसरा शनिवार (14 और 28 नवंबर) शामिल हैं, जिन पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज, छठ पूजा, वांगला फेस्टिवल और गुरु नानक जयंती जैसे पर्वों पर विभिन्न राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

 

नवंबर 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची (सारणी)

रिजर्व बैंक के कैलेंडर और विभिन्न त्योहारों के आधार पर नवंबर महीने में छुट्टियों का विवरण नीचे दी गए टेबल में देखा जा सकता है:

 

 

दिनांक कहां-कहां होगी छुट्टी

2 नवंबर मेघालय

9 नवंबर त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़

10 नवंबर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम

11 नवंबर सिक्किम, मणिपुर उत्तर प्रदेश ,पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश

13 नवंबर मेघालय

16 नवंबर बिहार और झारखंड

20 नवंबर उत्तराखंड

23 नवंबर मेघालय

24 नवंबर मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तिसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश

27 नवंबर कर्नाटक

डिजिटल बैंकिंग से निपटाएं अपने काम

November Bank holidayबैंक की शाखाएं बंद होने पर भी ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और मोबाइल बैंकिंग के जरिए पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। इसके अलावा ATM से भी पैसे निकाल सकते हैं। इसलिए बैंक जाने से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि छुट्टियों के दौरान आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button