INDIA Bloc Rally: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध तेज, कल दिल्ली में महारैली की तैयारी

INDIA Bloc Rally इंडिया’ (INDIA) गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली बुलाई है। यह रैली ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) और इसमें हुई कथित अनियमितताओं को लेकर आयोजित की जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ (AMA) सेशन के दौरान बताया कि 1 नवंबर को ‘इंडिया’ गठबंधन का मार्च दोपहर में मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से शुरू होगा और रामलीला मैदान में जाकर खत्म होगा।
इससे पहले शुक्रवार को, राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के कारण ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित ‘पब्लिक महाभियोग’ (public impeachment) को शनिवार, 31 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया था। पहले इसे शुक्रवार को ही आयोजित किया जाना था। कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) ने शुक्रवार को ‘X’ (ट्विटर) पर एक पोस्ट में जानकारी दी, “लगातार बारिश के कारण ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा आयोजित ज्ञानेश कुमार का ‘पब्लिक महाभियोग’ अब कल, 31 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे होगा। इसके बाद रविवार, 1 नवंबर को ‘चलो दिल्ली’ रामलीला मार्च निकाला जाएगा।”
कांग्रेस सांसद ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोगी की मांग की
कांग्रेस सांसद अभिषेक सिंघवी ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की मांग की। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “पूरे देश में यह बात साफ कर दी गई है: यह देश ज्ञानेश कुमार को संविधान को अपनी निजी संपत्ति मानने की इजाजत नहीं देगा। यह देश ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयोग को अपनी जागीर समझने की छूट नहीं देगा। आज की यह सभा संविधान के खिलाफ किए गए गंभीर अपराधों के लिए उनके खिलाफ महाभियोग की मांग करती है।”
जन महाभियोग की तैयारी, खरगे आवास पहुंचे नेता
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंच चुके हैं। इंडिया गठबंधन सांकेतिक जन महाभियोग के साथ-साथ मॉक पार्लियामेंट की तैयारी में भी है। प्रियंका गांधी भी खरगे के आवास पर पहुंच चुकी हैं।
महुआ मांजी का बयान-मार्च की परमिशन क्यों नहीं दे रहे?
जनता तक अपनी बात पहुंचाने का एक यह माध्यम विपक्ष के पास, विशेष सत्र के लिए विपक्ष तैयार, हां बुला ले सरकार। दिल्ली पुलिस घबरा क्यों रही है रैली से , मार्च की परमिशन क्यों नहीं दे रहे?दिल्ली के व्यापार बढ़ेगा इस रैली की वजह से मैं खुद व्यापारी हूं, यह दस लाख लोग दिल्ली से खरीददारी करके वापिस लौटेंगे।
जंगल सफारी वाली बसों से रैली में जाएंगे नेता
कल 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस और विपक्ष की रैली में बड़े नेता जिन बसों में मार्च करते नज़र आएगे उनको रणथंभौर से मंगाया गया हैं। ये वही बसे हैं जिसका इस्तेमाल जंगल सफारी में होता है। कांग्रेस के नए मुख्यालय इन्द्रिरा भवन में इस समय दी बसे ख़डी हैं… जिसमें 20 -20 सीटे हैँ.
‘जन-जनादेश का अपमान करना बंद करें,’ भाजपा नेता का बयान
CEC ज्ञानेश कुमार के ‘सार्वजनिक महाभियोग’ के संबंध में, BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने ANI से कहा, “सुप्रीम कोर्ट से फटकार खाने के बाद, ‘घमंडिया’ गठबंधन द्वारा किया गया यह तथाकथित ‘सार्वजनिक महाभियोग’ असल में उनके अपने तय राजनीतिक अंत का विलाप है। इस देश की जनता किसी भी हाल में इस तरह के नौटंकी और ड्रामे को बर्दाश्त नहीं करेगी।”
रैली को लेकर सुरक्षा के उपाय किए गए हैं- DCP सेंट्रल रोहित राजबीर ने कहा
रामलीला मैदान में कल होने वाली ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन की रैली की सुरक्षा व्यवस्था पर DCP सेंट्रल रोहित राजबीर ने कहा, “जैसा कि आपने सोशल मीडिया पर देखा होगा, आयोजकों ने घोषणा की है कि कल की रैली मिंटो ब्रिज से रामलीला मैदान तक एक मार्च के रूप में निकाली जाएगी। हम आयोजकों के सीधे संपर्क में हैं और उनके साथ पहले ही एक बैठक कर चुके हैं। लगभग आधे घंटे में एक और बैठक होनी है। हम इस बात पर काम कर रहे हैं कि ट्रैफिक को कैसे डायवर्ट किया जाए; इन चर्चाओं में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी शामिल हैं।”
“हमारा उद्देश्य स्थानीय निवासियों को कम से कम परेशानी हो, यह सुनिश्चित करना है, क्योंकि इस इलाके में कई रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र हैं। हम चाहते हैं कि स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और खरीदारी के लिए बाजार आने वाले लोगों को कोई अनावश्यक दिक्कत न हो और ट्रैफिक पर इसका असर कम से कम पड़े। हम जरूरी इंतजाम करने के लिए आयोजकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जहां तक कुल व्यवस्थाओं की बात है, तो व्यापक तैयारियों को देखते हुए हमने इस इलाके में लगभग 200-250 CCTV कैमरे लगाए हैं।”
सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेने निकले पुलिस कमिश्नर
INDIA Bloc Rallyइंडिया ब्लॉक रैली के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेने निकले सीपी । पुलिस कमिश्नर , स्पेशल सीपी , जॉइंट सीपी और डीसीपी सभी अधिकारी मिंटो रोड पहुंचे । राहुल गांधी के मिटो रोड मार्च की घोषणा के बाद सुरक्षा व्यवस्था देखी जा रही है
One Comment