बिजनेस

NHAI Annual Local Pass 2026: टोल टैक्स से मिलेगी छुट्टी, 1500 में बनेगा एक साल का पास, इस दिन से नया नियम लागू

NHAI Annual Local Pass 2026 नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने स्थानीय लोगों को बड़ी राहत देते हुए 1 नवंबर 2026 से कंसीशनल एनुअल लोकल पास (Concessional Annual Local Pass) लागू करने का फैसला किया है. NHAI अधिकारियों के मुताबिक, इस नए सालाना पास से न केवल बार-बार पास रीन्यू कराने का झंझट खत्म होगा, बल्कि मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम में गलती से कटने वाले e-Notices और दोगुने जुर्माने से भी मुक्ति मिलेगी. जान‍िये NHAI का यह नया लोकल पास क्या है, यह कैसे काम करेगा, इसके क्या फायदे हैं और आप इसे कैसे बनवा सकते हैं.

 

Read more Delhi fire: जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

 

क्या है NHAI का नया एनुअल लोकल पास?

अब तक टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए केवल मंथली पास की व्यवस्था थी, जिसे हर महीने रीन्यू कराना पड़ता था. 1 नवंबर 2026 यानी कल से NHAI ने इसे बदलकर एनुअल लोकल पास में बदल दिया है. टोल प्लाजा के 20 KM के दायरे में रहने वाले गैर-व्यावसायिक (Non-Commercial / निजी) वाहन चालक इस एनुअल लोकल पास को बनवा सकते हैं. ग्रामीण/कस्बाई टोल प्लाजा की फीस 1,500 रुपये सालाना है. वहीं शहरी टोल प्लाजा की फीस 3,000 रुपये सालाना रखी गई है.

 

 

बता दें क‍ि साधारण मंथली पास का खर्च 350 रुपये प्रति माह होता था, जो साल भर में 4,200 रुपये बैठता था. नया एनुअल पास इससे काफी सस्ता है.

 

e-Notices और जुर्माने से कैसे बचाएगा यह पास?

NHAI धीरे-धीरे टोल प्लाजा से बैरियर और बूम-बैरियर हटाकर Multi-lane Free Flow (MLFF) यानी बिना रुके टोल कटने वाला डिजिटल सिस्टम लागू कर रहा है. पहले स्थानीय लोग टोल कर्मचारियों से पहचान के आधार पर बिना पास दिखाए या बिना टोल दिए निकल जाते थे. बैरियर-लेस टोल पर कैमरे अपने आप गाड़ी की नंबर प्लेट स्कैन करते हैं. अगर पास एक्टिव या रीन्यू नहीं है, तो सिस्टम गाड़ी मालिक को e-Notice भेज देता है

 

अगर 72 घंटे के भीतर टोल फीस नहीं चुकाई जाती, तो दोगुना टोल टैक्स देना पड़ता है. यह नया एनुअल पास एक बार लेने पर पूरे 1 साल तक चालू रहेगा, जिससे e-Notices और जुर्माने की नौबत ही नहीं आएगी.

 

पास कैसे बनवाएं? जानिए आवेदन की प्रक्रिया

1 नवंबर 2026 से Rajmargyatra ऐप पर पात्र टोल प्लाजा की लिस्ट उपलब्ध होगी, जहां से आप घर बैठे ऑनलाइन पास खरीद सकते हैं. पास की प्रक्रिया को DigiLocker और VAHAN पोर्टल से जोड़ा गया है. यह अपने आप आपके आधार/पते से 20 KM के दायरे का सत्यापन करेगा और आपके वाहन व FASTag की जांच करेगा.

 

ध्यान रखने योग्य बातें

NHAI Annual Local Pass 2026यह पास नॉन-ट्रांसफरेबल (Non-Transferable) है और केवल उसी एक विशेष टोल प्लाजा के लिए मान्य होगा जिसके लिए इसे जारी किया गया है. यह पास बंद उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह प्रणाली (Closed Toll Collection System) वाले एक्सप्रेसवे पर लागू नहीं होगा.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button