Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान का असर, आज से भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Chhattisgarh samachar छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब (Cyclone Arnab) के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में 28 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
28 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश का असर
मौसम विभाग के अनुसार 27 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (CG Rain Alert) हुई। अब 28 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों और कमजोर संरचनाओं से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
अर्नब तूफान का असर
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab Alert) आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर के लिए विशेष चेतावनी जारी की है।
29 अक्टूबर को भी जारी रहेगा बारिश का दौर
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 अक्टूबर को भी दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।
तापमान में भी बदलाव की संभावना
Chhattisgarh samacharमौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई गई है। 27 अक्टूबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
One Comment