Raigarh News : ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी

Raigarh News : *रायगढ़, 24 अक्टूबर* । आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 की सुबह थाना जूटमिल पुलिस को ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात पुरुष का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जूटमिल थाना पुलिस एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। मृतक के सीने एवं कंधे पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को सुरक्षित रूप से मरच्युरी में रखवाया है। अज्ञात मृतक की पहचान एवं उसके परिजनों का पता लगाने के लिए मृतक के फोटोग्राफ्स सीमावर्ती जिलों की पुलिस तथा विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर प्रसारित किए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील: यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सकता है अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो कृपया थाना प्रभारी जूटमिल के संपर्क नंबर 9479193229 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479193299 से संपर्क कर जानकारी साझा करें।