IND vs NZ 2nd T20: भारत ने दूसरा T20I मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

IND vs NZ 2nd T20 क्राइस्टचर्च में खेला गया दूसरा टी-20 भी भारत ने जीत लिया। लड़खड़ाई पारी को तिलक वर्मा और नितिश कुमार रेड्डी ने संभाल और टीम को जीत दिला दी।
इसी के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सरीज में अब भारत ने 2-0 बढ़त बना ली है। कीवी टीम के ओर से ग्लेन फिलिफ्स (70) और बेवॉन जैकब्स (58) अर्धशतक जमाए। वहीं भारत की ओर से तिलक वर्मा ने नाबाद फिफ्टी जमाई।L
तिलक की नाबाद फिफ्टी
तिलक वर्मा ने मैच मैच का रिजल्ट पलट दिया। तिलक ने 26 गेंदों में 51 रन बनाए। जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल है। तिलक का साथ पहले नमन धीर (17 गेदों में 31 रन) ने दिया। बाद में नितिश कुमार रेड्डी ने नाबाद 13 गेंदों में 26 रन बनाकर मैच जिताऊ शॉट लगाया।
read more Airtel: Airtel ने यूजर्स के लिए खास ऑफर, फ्री में मिलेगा YouTube Premium
वैभव ने बनाए 4 रन
IND vs NZ 2nd T20भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 44 रन पर दो विकेट गिर गए। संजू सैमसन के आउट होने पर वैभव पहुंचे, लेकिन मात्र चार रन बनाकर नाथन स्मिथ का शिकार हो गए। इसके बाद अभिषक शर्मा भी 56 रन के योग पर चलते बने। यानी भारत के तीन विकेट 56 रन पर गिरे। भारत ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 66 रन बनाए। तीन रन इजाफा होते ही कप्तान श्रेयर अय्यर 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा और रेड्डी ने पारी को संभाला और जीत दिलाई।