saudi arabia news: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

saudi arabia news सऊदी अरब पर हूति विद्रोहियों ने एक बार फिर बड़ा हमला किया है। राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाकर हूति विद्रोहियों ने हमला किया। इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हमले के बाद इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है।
एक अमेरिकी, दो बांग्लादेशी समेत 12 लोगों की मौत
सऊदी अरब के अधिकारियों का कहना है कि रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और 300 से ज़्यादा घायल हुए हैं। बयान में कहा गया है कि मरने वालों में चार सऊदी नागरिक, दो बांग्लादेशी नागरिक, एक फ़िलिस्तीनी, एक अमेरिकी नागरिक, एक मिस्र का नागरिक, एक जॉर्डन का नागरिक, एक सीरियाई और एक सूडान का नागरिक शामिल है। इसमें कहा गया है कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।
रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन ठप
रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को हूती विद्रोही पहले भी निशाना बना चुके हैं। इस हफ्ते रियाद एयरपोर्ट पर हुआ यह तीसरा हमला था। लेकिन पहले के हमलों की तुलना में इस बार बड़ी तादाद में लोग हताहत हुए हैं। एक क्षेत्रीय अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को हूतियों की ओर से दागी गई मिसाइल एयरपोर्ट के उस परिसर में गिरी, जहां घरेलू उड़ानों के टर्मिनल 3 और 4 स्थित हैं। हमले में बड़ी संख्या में लोग जख्मी हुए।
Read more Navratri 2026: आज से नवरात्र शुरू, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रहे ट्रंप
वहीं सऊदी अरब को हूती विद्रोहियों की ओर से निशाना बनाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका सऊदी अरब के साथ मिलकर पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में शामिल होने पर विचार कर सकता है। ट्रंप ने कहा, ‘हो सकता है। हम इस पर विचार करेंगे। हमें हाल के हमले के बारे में अभी पता चला है। हम फैसला करेंगे और तेजी से कदम उठाएंगे।’
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया है। इसके बाद हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर हमला तेज कर दिया है। इस दौरान सऊदी अरब के अन्य हवाई अड्डों, सैन्य ठिकानों और तेल से जुड़े बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आई हैं।
saudi arabia newsइससे पहले सऊदी अरब के अबहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाकर हुए हमलों के बाद भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की थी। दूतावास ने सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और जरूरत के मुताबिक घर के अंदर रहने की सलाह दी थी। साथ ही लोगों से स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करने को कहा गया।
One Comment