धर्म

Shardiya Navratri 2026: कल से शारदीय नवरात्रि शुरू, जान लें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2026: सर्वपितृ अमावस्या के बाद 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navrati 2026) की शुरुआत हो रही है। इस बार नवरात्रि खास होने वाली है। नवरात्रि (Kwar Ki Navratri 2026) पूरे नौ दिन की आएंगी। ऐसे में यदि आप भी शारदीय नवरात्रि पर घट स्थापना (Kalash Sthapna Niyam) करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं 11 अक्टूबर को घट स्थापना के सबसे शुभ मुहूर्त (Kalash Sthapna Muhurat) क्या हैं।

 

read more Gold Silver Rate Today:आसमान छू रहा सोना, चांदी हुई सस्ती, खरीदारी करने से पहले जानें आज का ताजा भाव

 

पूजन में किस तरफ होना चाहिए कलश

देवी पूजन में कलश स्थापना के कुछ नियम है। ज्योतिष के अनुसार कलश स्थापना देवी जी के सम्मुख रखना चाहिए। नारियल हमेशा देवी जी के मूर्ति के समक्ष होना चाहिए। जब तेल का कलश जलाते हैं तो वो भगवान के दाई ओर होना चाहिए और जब घी का दीपक जलाते हैं तो वह भगवान के बाएं ओर होना चाहिए।

 

गज पर सवार आएंगी मैया

इस बार माता रानी गज पर सवार होकर आ रही हैं। ज्योतिष में मां की गज पर सवारी बहुत खास मानी जाती है। गज पर सवारी के संकेत आर्थिक लाभ से जोड़े जोते हैं। यानी जिस वर्ष माता रानी गज यानी हाथी पर सवार होकर आती हैं उस बार भक्तों को धन लाभ के योग बनते हैं।

 

स्थिर लग्न में घट स्थापना क्या है

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार स्थिर लग्न में घट स्थापना सबसे शुभ मानी जाती है। रविवार को घट स्थापना मुहूर्त सुबह 9 बजे से 11:15 बजे तक स्थिर लग्न में रहेगा।

 

स्थिर लग्न मुहूर्त 

पहला: सुबह 9 बजे से दोपहर 11:15 तक

 

दूसरा : दोपहर 3:7 मिनट से शाम 4:37 मिनट तक रहेगी।

 

तीसरी: स्थिर लग्न 7:45 से 9:38 तक रहेगी।

 

नवरात्रि के पहले दिन कब से कब तक रहेगा राहुकाल

हिन्दू पंचांग के अनुसार 11 अक्टूबर रविवार को राहुकाल शाम 4:30 से 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान आपको घट स्थापना करने से बचना होगा।

 

चौघड़िया के अनुसार शुभ कार्यो के शुभ मुहूर्त

 

सुबह 7:30 से 9 बजे चर लग्न रहेगी।

 

सुबह 6 से साढ़े 10 लाभ योग रहेगा।

सुबह 10 से 12 अमृत के साथ इसी में अभीजित मुहूर्त रहेगा।

दोपहर डेढ़ से तीन शुभ चौघड़िया रहेगी।

शाम 6 से साढ़े सात शुभ चौघड़िया रहेगी।

साढ़े सात से 9 अमृत चौघड़िया रहेगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button