Gold -Silver Price Update: लगातार दूसरे दिन फिसला सोने-चांदी का भाव, जानें दिल्ली से लेकर चेन्नई तक क्या? है कीमत

Gold -Silver Price Update: आज पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन यदि आप आज गोल्ड या सिल्वर खरीदने का बना रहे है मन तो ये आपके लिए बेहतर अवसर हो सकता है। क्योंकि सोना और चांदी दोनों ही अपने हाई से काफी नीचे हैं। वैसे तो आप सभी जानते है त्योहारी सीजन शुरू होते ही फिर से गोल्ड के रेट में बढ़ोतरी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं 6अक्टूबर को 24, 22 कैरेट सोने का भाव।

आज सोने और चांदी के दाम में गिरावट
मंगलवार यानि आज 06 अक्टूबर की सुबह सोने और चांदी की कीमत में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जहां 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। यदि हम बीते एक सप्ताह कि बात करें तो 24 कैरेट वाले सोने के दाम में 370 रुपये और 22 कैरेट वाला गोल्ड 340 रुपये की कमी दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की बात करें तो 6अक्टूबर आज इसके दाम में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली गिरावट आई है। यदि बीते एक सप्ताह की बात करें तो चांदी की कीमत में 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी मंदी देखने को मिली है।

दिल्ली से लेकर चेन्नई में गोल्ड-सिल्वर के रेट
यदि आप भी आज मंगलवार को सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो दिल्ली में 24 कैरेट 1,49,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि हैदराबाद और चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,740 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। वहीं दिल्ली में चांदी 2,34,900 प्रति किलो और हैदराबाद और चेन्नई में 2,44,900 रुपये प्रति किलो मिल रही है। जबकि भोपाल में चांदी की कीमत 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
देश के बड़े शहरों में सोने-चांदी के दाम (गुडरिटर्न के अनुसार)
| शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | चांदी (₹/किलो) |
| नई दिल्ली | ₹1,49,320 | ₹1,36,890 | ₹2,34,900 |
| मुंबई | ₹1,49,170 | ₹1,36,740 | ₹2,34,900 |
| हैदराबाद | ₹1,49,170 | ₹1,36,740 | ₹2,44,900 |
| रायपुर | ₹1,49,170 | ₹1,36,740 | ₹2,34,900 |
| भोपाल | ₹1,49,220 | ₹1,36,790 | ₹2,34,800 |
| चेन्नई | ₹1,49,170 | ₹1,36,740 |

सोने और चांदी के दाम में क्यों आई गिरावट
आपको बता दें कि बीते दो दिनों तक सोने की कीमत शांत रही और मंगलवार यानि आज यह हल्की गिरावट के साथ 24 कैरेट वाला सोना 1,49,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी के दाम में भी 100 रुपये घटकर 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। वहीं कारोबारियों ने कहा कि सोने-चांदी की कीमत में ये गिरावट घरेलू सर्राफा बाजार में खरीदारी में रूचि नहीं दिखाने के कारण हुई, जबकि निवेशक महत्वपूर्ण वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से पहले सावधानी अपना रहे हैं।