धर्म

Indira Ekadashi 2026: पितृ पक्ष में कब है इंदिरा एकादशी 2026? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Indira Ekadashi 2026

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाता है  आपको बता दें कि पितृ पक्ष में आगामी एकादशी पर एकादशी तिथि का श्राद्ध किया जाता है. पितरों के तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए यह दिन विशेष महत्वपूर्ण होता है. यह एकादशी का दिन मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है. हालांकि पितृ पक्ष में एकादशी तिथि की तारीख को लेकर अभी अनुमान लगाया जा रहा, इंदिरा एकादशी कब है?

Read More: Petrol – Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, जानिए किस पेट्रोलियम कंपनी ने बढ़ाए दाम!

Indira Ekadashi 2026

कब है इंदिरा एकादशी?

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 6 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार की सुबह 2 बजकर 7 मिनट पर हो रहा है. एकादशी तिथि का समापन अगले दिन यानी 7 अक्टूबर की रात को 12 बजकर 34 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए 6 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. व्रत का पारण अगले दिन 7 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 14 मिनट से लेकर 7 बजकर 52 मिनट के बीच कर सकते हैं.

Indira Ekadashi 2026

इंदिरा एकादशी का धार्मिक महत्व

पितृ पक्ष के दौरान आने वाली इंदिरा एकादशी विष्णु भगवान की पूजा अर्चना के साथ ही पितरों के तर्पण के लिए बहुत शुभ होती है. इस दिन पितरों स्मरण, श्राद्ध और तर्पण करना शुभ होता है. इंदिरा एकादशी पर व्रत करने के साथ ही एकादशी तिथि का श्राद्ध किया जाता है. एकादशी पर पूजा-पाठ और श्राद्ध कर्म कर परिवार की खुशहाली की मांग करें.

Read More: Petrol – Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, जानिए किस पेट्रोलियम कंपनी ने बढ़ाए दाम!

Indira Ekadashi 2026

इंदिरा एकादशी पूजा विधि

इंदिरा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद पूजा स्थान की सफाई कर चौकी लगाएं. लकड़ी की चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें. विष्णु भगवान को फूल, फूल माला, चंदन, तिलक और अक्षत अर्पित करें. प्रतिमा के समक्ष दीप और धूप जलाएं. विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप करें और आरती कर पूजा संपन्न करें.

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button