देश

Dhan Kharidi Date 2026-27: दिवाली से पहले अन्नदाताओं को मिली बड़ी सौगात,15 अक्टूबर से होगी किसानों से धान खरीदी, जाने निर्धारित समर्थन मूल्य राशि

Dhan Kharidi Date 2026-27:  उत्तरप्रदेश, दिवाली से पहले जहां एक ओर सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि की के साथ बोनस की सौगात देने की वाली है। तो वही दूसरी ओर तेज बारिश के कारण फसल नुकसान होने से उदास हुए किसानों के लिए खुशखबरी आई है। क्योंकि सरकार ने किसानों से धान खरीदी की तारीख लगभग तय कर ली है।  जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सरकार 15 अक्टूबर से अन्नदाताओं से धान खरीदी करेगी। जबकि पहले 1 अक्टूबर से धान खरीदी शुरू होने वाली थी, लेकिन बारिश के चलते खरीदी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था।

Read More: Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल हमला, सुरक्षित बचाए गए 5 भारतीय नाविक

15 अक्टूबर से होगी धान खरीदी

मिली जानकारी के मुताबिक खाद्य विपणन विभाग की ओर से धान खरीदी केंद्रों और ऐजेंसियों को तैयारी करने का निर्देश दिया जा चुका है। हालांकि यहां सितंबर में ही किसान धान की कटाई शुरू कर चुके हैं और धान खरीदी शुरू नहीं हो पाने के चलते थोक विक्रेता को अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं। लेकिन अब 15 अक्टूबर से सरकार ने धान खरीदी करने का फैसला कर लिया है।

इतने रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगा भुगतान

यदि हम बात करें धान के समर्थन मूल्य की तो केंद्र सरकार ने इस बार ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। वहीं, सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 तय किया है। जबकि बाजार में मौजूद थोक विक्रेता किसानों ने 1970 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी कर रहे हैं। ऐसे में थोक विक्रेता को धान बेचने पर अन्नदाताओं को सीधे 491 रुपए प्रति क्विंटल का हानि हो रहा है।

Read More: Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज , दिन में बढ़ेगा तापमान और अब रात में हल्की ठंड का होगा एहसास

खरीदी केंद्रों को तैयारी पूरी करने के निर्देश

खाद्य विपणन विभाग के अधिकारी ने कहा है कि प्रदेश में हर साल एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू की जाती है। इस बार भी तैयारियां की गईं थी, लेकिन भारी बारिश के कारण धान का कटान लेट से होगा। इसलिए 15 अक्टूबर से क्रय केंद्र खोले जाएंगे। वहीं केंद्र प्रभारी अधिक से अधिक किसानों को धान बिक्री को पोर्टल पर पंजीकरण करने को जागरुक करने के भी निर्देश दिए गए हैं। अब 15 अक्टूबर से धान खरीद की जाएगी। 14 अक्टूबर तक क्रय केंद्रों पर धान खरीद संबंधी तैयारियां पूरी करने को निर्देश दिये गए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button