*✍️रायगढ़ सड़कों पर हुए गड्ढे भरने निगम ने किया 1.18 करोड़ का टेंडर, देखें कौन कौन सा रोड को भरे जाएंगे गड्ढे…!!!*

शहर की सड़कों में पेंच वर्क करने निगम ने 1 करोड़ 18 लाख रुपए का टेंडर जारी किया है। 15 सितंबर के बाद इसमें काम शुरू करेंगे। निगम अगले दो माह के भीतर इस काम को करेगा। इसमें लगभग शहर की सभी सड़कें शामिल हो जाएंगी। गड्ढों को भरकर उसे दोबारा मरम्मत कराया जाएगा।
निगम ने 6 अलग-अलग जगहों का इस्टीमेट बनाकर टेंडर किया है। टेंडर 18 अगस्त तक मंगाए गए हैं। इसके बाद काम शुरू होगए। दरअसल शहर और बाहरी सड़कों को लेकर लगातार सरकार की किरकिरी हो रही है। इसलिए अब सड़कों को गड्ढे भरकर ही सही काम चलाने लायक बनाने की कवायद की जा रही है। शहर के भीतर कई सड़कें ऐसी है जिनमें बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इसलिए 48 वार्डों में बनी सभी डामर की सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। इसी के साथ बोइरदादर-चक्रधर मार्ग सहित अन्य छोटी-बड़ी सड़कों को शामिल किया गया है। हालांकि शहरवासी पूरे बारिश में इन सड़कों में परेशान होते रहे। बारिश खत्म होने के बाद सड़क कुछ समय के लिए टिकी रहे। इसलिए सड़क बनवाई जा रही है।
पानी डामर का दुश्मन इसलिए बारिश के बाद काम
निगम के अनुसार उन्होंने 18 अगस्त तक टेंडर मंगाए हैं। इसके बाद एग्रीमेंट कर काम शुरू कराया जाएगा। प्रोसेस में 15 सितंबर तक लग जाएंगे। इसके बाद काम शुरू किया जा सकता है। हालांकि इंजीनियर ही मानते है कि डामर का सबसे बड़ा दुश्मन पानी होता है। यदि बारिश हुई तो सड़कों को खराब होने में समय नहीं लगेगा।
इन सड़कों में करेंगे पेचवर्क
- वार्ड क्रमांक 1 से 12 तक के बीच पड़ने वाली सड़कों में
- वार्ड क्रमांक 13 से 24 क बीच पड़ने वाली सड़कों में
- वार्ड क्रमांक 25 से 36 के बीच पड़ने वाली सड़कों में
- वार्ड क्रमांक 37 से 48 तक के बीच पड़ने वाली सड़कों में
- वार्ड क्रमांक 22 और 23 में चक्रधर चौक से स्टेडियम तक
- 24 और 48 में हाउसिंग बोर्ड कार्यालय से बोइरदादर तक



