CG Youth Congress: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, डॉ. स्मृति रंजन लेंका बने नए प्रदेश प्रभारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Youth Congress: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, डॉ. स्मृति रंजन लेंका बने नए प्रदेश प्रभारी

CG Youth Congress  छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच बड़ा संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रभारी अमित पठानिया को हटा दिया गया है और उनकी जगह डॉ. स्मृति रंजन लेंका को नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। अब इस बदलाव की जबरदस्त चर्चा हो रही है।

 

 

यूथ कांग्रेस के चुनाव के बीच बड़ा बदलाव

बताते हैं, इस बदलाव को लेकर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन 26 जून को जारी स्टार परफॉर्मर की सूची डॉ. स्मृति रंजन लेंका के साइन से जारी होने के बाद बदलाव की पुष्टि मानी जा रही है।

 

यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर लगातार विवाद और गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। चुनाव प्रोग्राम घोषित होने के बाद से ही परिसीमन को लेकर संगठन के भीतर नाराजगी देखने को मिली थी। बढ़ते विवाद के बीच नामांकन प्रक्रिया को भी स्थगित कर दिया गया है।

 

CG Youth Congress Incharge Appointed

अमित पठानिया को छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रभारी पद से हटाया गया।

विवाद के बाद टली थी नामांकन प्रक्रिया

यूथ कांग्रेस चुनाव की घोषणा पिछले महीने 24 मई को की गई थी। इसके तहत ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर नई टीम के गठन की प्रोसेस शुरू होनी थी, लेकिन परिसीमन को लेकर उठे विवाद के बाद नामांकन प्रक्रिया को 15 जून तक स्थगित कर दिया गया था।

 

वहीं यूथ कांग्रेस के महासचिव डॉ लेंका के साइन से स्टार परफॉर्मर की जारी सूची को लेकर विवाद थमा नहीं है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी। संगठन में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे।

 

चुनाव कार्यक्रम का ऐलान

यूथ कांग्रेस चुनाव को प्रोग्राम 24 जून को जारी किया गया है। जिसके अनुसार, ब्लॉक और जिला कमेटियों के लिए 29 मई से 13 जून तक नामांकन होना था। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 11 जून से 13 जून तक नामांकन की तारीख तय की गई।

 

CG Youth Congress Incharge Appointed

डॉ. स्मृति रंजन लेंका को छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया।

चुनाव लड़ने के लिए योग्यता

बताते हैं, स्क्रूटिनी के बाद सदस्यता अभियान और चुनाव प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से कराई जानी है। चुनाव लड़ने और सदस्य बनने के लिए उम्र सीमा 18 से 35 साल निर्धारित की गई है। आवेदकों को लाइव फोटो, वोटर आईडी, उम्र संबंधी दस्तावेज और 8 सेकंड का वीडियो भी अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।

 

एक व्यक्ति-एक पद का नियम

चुनाव प्रक्रिया में ‘एक व्यक्ति-एक पद’ का नियम लागू किया गया है। जिसके अनुसार कोई भी उम्मीदवार केवल एक पद के लिए ही नामांकन दाखिल कर सकता है। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री जैसे प्रमुख पदों के लिए आला कमान की मंजूरी के बाद फाइनल नियुक्ति होगी। इसके लिए उम्मीदवारों का दिल्ली में इंटरव्यू भी लिया जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें: Gold Price Prediction: क्या और सस्ता होगा सोना-चांदी या फिर आएगी तेजी? पढ़ें भाव को लेकर क्या हैं अनुमान

बदलाव के मायने

CG Youth Congressयूथ कांग्रेस चुनाव के बीच प्रभारी बदलने को संगठनात्मक स्तर पर अहम माना जा रहा है। सियासी हलकों में इसे चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और संगठन में बढ़ते असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, नए बदलाव को लेकर पार्टी ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button