छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Sex Racket news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में देह व्यापार का खुलासा: 15 लोग पकड़े गए, दो के नाबालिग होने की सूचना

Sex Racket news शहर से लगे श्यामतराई गांव मे देह व्यापार के कारोबार को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9 युवक और 6 युवतियों समेत कुल 15 लोगों को पकड़ा है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल बताए जा रहे हैं। दूसरे शहरों से युवतियों को बुलाकर यहां पर लंबे समय से देह व्यापार कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान एक महिला दलाल और उसका सहयोगी मौके से फरार हो गए। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि इस मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं और बाहरी लोगों का लगातार आना-जाना लगा हुआ था। अब पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

धमतरी के ग्रामीण इलाके में सेक्स रैकेट संचालित

Sex Racket in Dhamtari मिली जानकारी के अनुसार मामला धमतरी शहर से लगे श्यामतराई गांव का है। देर रात यहां उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब अर्जुनी पुलिस की टीम ने एक मकान में अचानक दबिश दी पुलिस की कार्रवाई के बाद एक-एक कर 15 लोगों को थाने लाया गया। इनमें 9 युवक और 6 युवतियां शामिल हैं, जिसमें दो नाबालिग युवक भी बताए जा रहे हैं। पुलिस को पिछले कई दिनों से श्यामतराई इलाके में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी इसी सूचना के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और फिर पुलिस टीम ने मकान में दबिश दी।

 

नाबालिग से सहित 15 लोग पकड़ाए

इस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों की शिकायत का एंगल भी सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मकान में लंबे समय से बाहरी लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। धमतरी के अलावा दूसरे जिलों से भी युवक-युवतियों के यहां पहुंचने की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंच रही थी। इसी को लेकर ग्रामीणों ने कुछ समय पहले जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायत भी की थी। ग्रामीणों का कहना था कि इस तरह की गतिविधियों से गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले की तस्वीर कुछ और साफ होती नजर आ रही है।

 

महिला दलाल फरार

Sex Racket news के मुताबिक, दूसरे शहरों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान एक महिला दलाल और उसका सहयोगी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश करने की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि महिला दलाल के खिलाफ पहले भी शिकायत सामने आ चुकी है। हालांकि, इस दावे की विस्तृत जानकारी पुलिस की ओर से सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बालिग आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए बालिग लोगों में धमतरी के अलावा श्यामतराई, डांडेसरा, भालूचुवा, नवागांव कंडेल और तेलीनसत्ती समेत अलग-अलग स्थानों के लोग शामिल हैं ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button