छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

Chhattisgarh current news छत्तीसगढ़ में बारिश और खराब मौसम का दौर आज भी जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के असर से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

वहीं बुधवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई। बालोद में खेत में काम कर रही महिला की मौत हुई, जबकि दो महिलाएं झुलस गईं।

 

read more Chhattisgarh top news: महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, बेटिंग ऐप के मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार

 

बिजली गिरने से कई जिलों में मौत

बुधवार को खराब मौसम के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। बालोद के पथराटोला में खेत में काम कर रही तीन महिलाएं बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में 40 वर्षीय अनुसुइया बाई की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।मौसम

 

धमतरी के नगरी इलाके में भी बुधवार देर शाम बड़ा हादसा हुआ। फरसियां-बोड़र्रा मुख्य मार्ग पर बारिश और गरज-चमक के बीच चार लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में गिरजा शंकर ध्रुव की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

इसके अलावा कांकेर में खेत के पास पेड़ के नीचे बैठे किसान की बिजली गिरने से मौत हुई। बेमेतरा में भी तालाब के पास पेड़ के नीचे खड़े दो मजदूर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई।

 

आज भी तेज बारिश और आंधी का खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक 24 सितंबर को छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर रह सकता है। 25 और 26 सितंबर को भी राज्य में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि 27 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

रायपुर समेत कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

 

बस्तर में आज स्कूल बंद

Chhattisgarh current news मौसम को देखते हुए बस्तर जिले में 24 सितंबर को सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। लगातार बारिश और आंधी के बीच प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है।मौसम

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button