राजनीतिक

*✍️झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, मजबूरी में ज्वॉइन की थी राजनीति, ऐसा रहा है अब तक का सफर✍️*

 
( RGH NEWS ) हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए अपने राजनीतिक सूझबूझ की वजह से वो झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने। बतौर मुख्यमंत्री यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले उन्होंने 13 जुलाई 2013 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन 23 दिसंबर 2014 को चुनाव हारने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। आज हेमंत सोरेन के साथ रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक समारोह में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button