रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chakradhar Samaroh 2026: आठवीं संध्या में मायरा ने दी कथक की प्रस्तुति

रायगढ़ घराने की युवा कलाकार ने अपनी नृत्य प्रतिभा दिखाई

Chakradhar Samaroh 2026:   रायगढ़, 21 सितम्बर 2026/41वें चक्रधर समारोह की आठवीं संध्या में रायगढ़ की युवा कथक कलाकार मायरा श्रीवास्तव ने कथक की प्रस्तुति दी। कक्षा 9वीं में अध्ययनरत मायरा पिछले तीन वर्षों से गुरु पूजा जैन से रायगढ़ घराने की कथक शैली का प्रशिक्षण ले रही हैं।माइरा ने अपनी प्रस्तुति में कथक की मुद्राओं और भाव-भंगिमाओं के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। मंच पर उनके आत्मविश्वास और भावपूर्ण प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा।

मायरा को रस बनारस, मधुगुंजन रायगढ़ और प्रणवम बिलासपुर में प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। पढ़ाई के साथ वे लगातार कथक का अभ्यास कर रही हैं और रायगढ़ घराने की परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रशिक्षण ले रही हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button