बिजनेस

Gold Silver Price Today: गोल्ड-सिल्वर के कीमतों में तूफानी तेजी! सोना 1,580 रुपये उछला, चांदी 5,000 रुपये की बढ़त

Gold Silver Price Today अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच 18 सितंबर को घरेलू बाजार में सोने के भाव (Gold Price Today) में जोरदार तेजी देखने को मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना एक दिन में 1,580 रुपये महंगा होकर 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव 1,450 रुपये बढ़कर 1,41,700 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,140 रुपये उछलकर 1,15,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सोने की इस तेजी से खरीदारी करने वालों की जेब पर भारी असर पड़ने वाला है।

 

बड़े शहरों में क्या रहा सोने का भाव

देश के अलग-अलग शहरों में भी सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में तेजी दर्ज हुई। मुंबई और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,54,420 रुपये और 22 कैरेट 1,41,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट का भाव 1,54,470 रुपये, जबकि 22 कैरेट 1,41,600 रुपये रहा। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,52,830 रुपये और 22 कैरेट 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,570 रुपये और 22 कैरेट 1,41,700 रुपये रहा।

 

read more Passport New Rules 2026: पासपोर्ट बनवाना हुआ इतना महंगा, फीस में बड़ा बदलाव, बच्चों के नियम भी बदले

 

प्रमुख शहरों में सोने के आज के भाव प्रति 10 ग्राम

गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 18 कैरेट 22 कैरेट 24 कैरेट
Delhi Gold Price Today ₹1,15,970 ₹1,41,700 ₹1,54,570
Mumbai Gold Price Today ₹1,15,820 ₹1,41,550 ₹1,54,420
Ahmedabad Gold Price Today ₹1,15,870 ₹1,41,600 ₹1,54,470
Chennai Gold Price Today ₹1,17,790 ₹1,40,090 ₹1,52,830
Kolkata Gold Price Today ₹1,15,820 ₹1,41,550 ₹1,54,420
Hyderabad Gold Price Today ₹1,15,820 ₹1,41,550 ₹1,54,420
Raipur Gold Price Today ₹1,15,820 ₹1,41,550 ₹1,54,420
Bhopal Gold Price Today ₹1,15,870 ₹1,41,600 ₹1,54,470
Lucknow Gold Price Today ₹1,15,970 ₹1,41,700 ₹1,54,570
Chandigarh Gold Price Today ₹1,15,970 ₹1,41,700 ₹1,54,570

चांदी भी हुई 5,000 रुपये महंगी

सोने के साथ चांदी की कीमत भी तेज उछाल आया। 18 सितंबर की सुबह चांदी का भाव एक दिन में 5,000 रुपये बढ़कर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस हिसाब से 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,500 रुपये पहुंच गई। लगातार बढ़ते भाव के कारण चांदी के आभूषण और अन्य उत्पाद खरीदने वालों को भी पहले की तुलना में ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी।

कीमतों पर ग्लोबल और घरेलू कारकों का प्रभाव

Gold Silver Price Todayसोने और चांदी के घरेलू भाव कई कारणों से प्रभावित होते हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें, डॉलर की चाल, मांग, आयात लागत और घरेलू बाजार की स्थिति जैसे कारक शामिल हैं। इसलिए वैश्विक स्तर पर किसी कमोडिटी की कीमत में बदलाव का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ सकता है। 18 सितंबर को सोने और चांदी दोनों में तेजी ने आम जनता की चिंता को और बढ़ा दी

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button