रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें-कलेक्टर

जनभागीदारी बढ़ाने और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश

Raigarh News :  रायगढ़, 16 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेेदी ने जिला कलेक्टोरेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों और क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान में सौंपी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा मैदानी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया।

Read More : Toxic OTT Relese: इस दिन होगी OTT पर रिलीज होगी यश की फिल्म टॉक्सिक, जानिए कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म

अभियान के तहत आशीर्वाद का दिया, मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा, नमो सेवा, अनकही कहानियां, आंगन-मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, जल-जन सेवा संकल्प, सेवा हेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज, सुशासन सेवा संवाद पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कलेक्टर ने सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और गतिविधियों की नियमित रिपोर्टिंग के निर्देश दिए। कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो एवं सफलता की कहानियों का व्यवस्थित संकलन कर सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उत्कृष्ट एवं प्रभावी गतिविधियों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button