*✍️स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड के दो क्रेडिट असिस्टेंड पर गबन का अपराध दर्ज….*

आज दिनांक 29/07/2021 को थाना चक्रधरनगर में रिपोर्टकर्ता सुरेश प्रधान पिता स्व. बैसाखू प्रधान उम्र 35 वर्ष निवासी साल्हेपाली थाना भेडेन जिला बरगड (उडिसा) स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड के *क्रेडिट असिस्टेंट अनिश कुमार बंजारे एवं लखन सिंह मरावी* पर कम्पनी में काम करने के दौरान कस्टमर्स से पैसा कलेक्शन कर कंपनी में जमा नहीं कराने के संबंध में लिखित में आवेदन दिया गया है ।
रिपोर्टकर्ता बताया कि स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड कार्यालय छोटे अतरमुडा थाना चक्रधरनगर में क्लस्टर मैनेजर के पद पर कार्यरत है । कम्पनी में अनिश कुमार बंजारे एवं लखन सिंह मरावी क्रेडिट असिस्टेंड के पद पर कार्यरत थे । दोनों कलेक्शन का कार्य करते थे। कंपनी के फरवरी एवं मार्च माह के आडिट के दौरान उक्त कर्मचारियों के द्वारा 1,34,180/ रूपये जमा न कर गबन किया गया है । दोनों कर्मचारियों को कई बार रूपये जमा करने कहने पर आज पर्यन्त तक राशि जमा नहीं किया गया । आवेदन पर अनिश कुमार बंजारे एवं लखन सिंह मरावी के विरूद्ध अप.क्र. 440/2021 धारा 408,34 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।



