देश
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: फिर हुआ LOCKDOWN RETURN…..31 जुलाई से 1 अगस्त तक टोटल लॉक……सरकार का बड़ा फैसला…..*

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल सरकार ने एक बार फिर संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है, हालांकि संपूर्ण लॉकडाउन 31 जुलाई और 1 अगस्त को लगाया गया है। केरल सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस के अनुसार, शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा, हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को अनुमति दी गई है।केरल में कोविड-19 (Covid-19 in Kerala) के लगातार बढ़ रहे नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. राज्य में पिछले 2 दिनों से रोजाना 22 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जो देशभर के दैनिक मामलों के 50 फीसदी से ज्यादा हैं।
केरल में बुधवार को 24 घंटे में कोविड-19 के 22056 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 33 लाख 27 हजार 301 हो गई,



