बिजनेस

Ration Card Big Update: 1 अक्टूबर से बंद हो सकता है राशन कार्ड, 21 सितंबर से पहले निपटा लें यह जरूरी काम

Ration Card Big Update अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप कई महीनों से जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों से अनाज नहीं ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.

 

झारखंड समेत कई राज्यों में लागू हो रहे नए नियमों के मुताबिक, लगातार 6 महीने से राशन न उठाने वाले राशन कार्ड धारकों का कार्ड 1 अक्टूबर से अस्थायी रूप से निष्क्रिए (Deactivate) कर दिया जाएगा.

 

साइलेंट कार्डधारी कौन हैं और क्यों बंद हो रहा है कार्ड?

ऐसे राशन कार्ड लाभार्थी जो लगातार पिछले छह महीनों से पीडीएस दुकान से अपना राशन नहीं उठा रहे हैं, उन्हें साइलेंट कार्डधारी (Silent Cardholders) की श्रेणी में रखा गया है. जांच में सामने आया है कि बहुत से लोगों ने केवल आयुष्मान भारत और मंईयां सम्मान योजना जैसी सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए राशन कार्ड बनवाया था, लेकिन वे अनाज नहीं ले रहे हैं

 

21 सितंबर तक का समय: क्या करना होगा?

अगर आपका राशन कार्ड भी इस लिस्ट में है और आप इसे चालू रखना चाहते हैं, तो सरकार ने आपको 21 सितंबर तक का मौका दिया है. 21 सितंबर से पहले अपनी नजदीकी PDS दुकान (कोटेदार) पर जाकर अपने हिस्से का राशन तुरंत उठा लें. ऐसा करने पर आपका कार्ड एक्टिव रहेगा. अगर आपने राशन नहीं लिया, तो 1 अक्टूबर से कार्ड ब्लॉक हो जाएगा.

 

Read more Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

 

 

1 जनवरी 2027 तक मिलेगा e-KYC कराने का आखिरी मौका

Ration Card Big Updateअगर किसी कारणवश आपका कार्ड 1 अक्टूबर से निष्क्रिए हो जाता है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है. केंद्रीय मंत्रालय के गजट नोटिफिकेशन के अनुसार ऐसे कार्डधारकों को 1 अक्टूबर से 1 जनवरी 2027 तक (3 महीने का समय) e-KYC कराने का अतिरिक्त मौका दिया जाएगा.

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button