रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

चीनी के महंगाई की मार के बीच अंत्योदय परिवार चीनी से वंचित : शाखा यादव

Raigarh News :  रायगढ़ 9 सितंबर। अंत्योदय परिवारों को पिछले पांच माह से शासन की ओर से सस्ती दर पर मिलने वाली चीनी उपलब्ध नहीं होने तथा बाजार में चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर चीनी सत्याग्रह आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन किया गया।

Read More : Chhattisgrah Bus Fair Hike: छत्तीसगढ़ में महंगा होने वाला है बस का सफर! 1.75 रुपए तक बढ़ सकता है किराया, जल्द जारी होगा आदेश

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने चीनी की बढ़ती कीमतों और सरकार की विफल नीतियों को प्रदर्शित करते हुए स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर जमकर नारेबाजी की और चीनी की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि की वजह से चीनी की किल्लतें के विरोध में राहगीरों को प्रतीकात्मक रूप से चीनी का प्रसाद वितरण करते हुए कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट स्थित खाद्य विभाग पहुंचे, जहां खाद्य अधिकारी सहित पूरे स्टाफ को प्रतीकात्मक रूप से नमकीन के साथ फीकी चाय भेंटकर विरोध दर्ज कराया गया और ज्ञापन सौंपा गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने खाद्य अधिकारी से चर्चा करते हुए कहा कि अंत्योदय परिवारों को शासन की ओर से सस्ती दर पर मिलने वाली चीनी पिछले पांच-छह माह से नहीं मिल रही है। इसके कारण गरीब परिवार बाजार से महंगी चीनी खरीदने को मजबूर हैं। सीमित आय में जीवन यापन करने वाले अंत्योदय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और वे लगातार आर्थिक रूप से और कमजोर होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अंत्योदय परिवारों के लिए शासन से मिलने सस्ती चीनी कोई खैरात नहीं है , यह एक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से मिलने वाली अंत्योदय परिवारों का अधिकार है। पांच-छह माह तक चीनी नहीं मिलना गरीब परिवारों के ऊपर महंगाई का प्रहार है। सरकार तत्काल लंबित चीनी उपलब्ध कराए और बाजार में बढ़ती कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए।

नगेन्द्र नेगी ने कहा कि सरकार गरीबों को राहत देने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। जिन परिवारों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली सबसे बड़ा सहारा है, उन्हीं परिवारों को महीनों से चीनी जैसी आवश्यक वस्तु से वंचित रखा गया है। सरकार को गरीबों की परेशानी को समझते हुए महंगाई पर नियंत्रण और राशन व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

वहीं अनिल शुक्ला ने कहा कि पांच महीने से चीनी नहीं मिलने के कारण अंत्योदय परिवार बाजार से महंगी चीनी खरीदने को विवश हैं। सरकार की ऐसी नीति गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने के बजाय उन्हें और कमजोर करने वाली है। फीकी चाय पिलाकर किया गया आज का विरोध सरकार की उस व्यवस्था के प्रति प्रतीकात्मक संदेश है, जिसमें गरीबों की थाली और रसोई महंगाई से लगातार फीकी होती जा रही है।

शाखा यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन काल में कभी गरीबों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं दिया जा रहा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत कभी चावल नहीं दिया जा रहा है और अभी अंत्योदय परिवारों को पांच-छह महीने से चीनी नहीं दिया जा रहा है इससे यह स्पष्ट है कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अंत्योदय परिवारों को उनका अधिकार दिलाने और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की आवाज आगे भी मजबूती से उठती रहेगी। सरकार ने यदि शीघ्र आवश्यक कार्रवाई नहीं की तो इस मुद्दे को व्यापक रूप से जनता के बीच उठाया जाएगा।

Read More : Modi Cabinet Decision: मोदी सरकार ने दी छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, बिलासपुर से पेंड्रा तीसरी लाइन और कटनी से पेंड्रा चौथी लाइन को मिली मंजूरी

इस दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव, ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी दीपक पांडेय, अरुण कुमार गुप्ता, हरेराम तिवारी, रामचंद्र शर्मा,नारायण घोरे,मनमोहन गुप्ता,अनिल अग्रवाल , विकास ठेठवार,दीपक मंडल, संदीप अग्रवाल,प्रदीप मिश्रा, कन्हैया पटेल, आशीष शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, अनुराग गुप्ता, विकास शर्मा,रजत गोयल, कौशिक भौमिक ,जानकी काटजू, रिंकी पांडेय, यशोदा कश्यप, रंजना पटेल, बरखा ठाकुर, संजुक्ता सिंह राजपूत, संपति सिंह सिदार,गीता बंजारे, आमिर खान, अज्ञात मल्होत्रा, साहेब राय चौहान, गौरांग अधिकारी, ,महेन्द बंसल,बबलू साहू,आलोक स्वर्णकार, , अश्वनी सिदार,दीपक भट्ट,नरेंद्र सिंह , सुकलंबर भट्ट,दिलीप करकेटा,देवेंद्र कुमार सिदार,वासुदेव साहू, प्रमोद देवांगन,धनी, बाबा सिदार, तुलेश्वर सिदार, सुदेश लाला, योगेंद्र यादव, शारदा सिंह राजपूत, , मदन पटेल, संतोष कुमार चौहान, रोहित महंत,सोनू पुरोहित,अजहर हुसैन,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button