छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में लकड़ी तस्करी के आरोपी के घर छापा, 81 लाख कैश बरामत

Chhattisgarh news पिथौरा थाना क्षेत्र के आरोपी मनीष अग्रवाल के मुड़पार सरसीवां स्थित मकान में पुलिस ने दबिश दी और तलाशी के दौरान पुलिस ने 81 लाख रुपये नकद बरामद किया है। इतने सारे रुपये मनीष अग्रवाल के घर में एक थैले में रखे थे। पुलिस को थैले में 500 रुपये के 16,200 नोटों की 162 गड्डियां मिलीं। पुलिस ने बताया कि यह पैसा फर्जी NOC के जरिए खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन से जुटाई गई थी। इस मामले में फर्जी एनटीपीएस और एनओसी के उपयोग का मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण में 23,350 किलोग्राम खैर लकड़ी के अवैध परिवहन की जांच की जा रही है।

 

थाना पिथौरा में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 172/2026 पंजीबद्ध किया गया है और जब्त किए गए 81 लाख रुपये को अपराध से अर्जित संपत्ति मानते हुए कार्रवाई शुरू की गई है। बीएनएसएस की धारा 107 के तहत रकम की कुर्की के लिए न्यायालय में आवेदन किया जाएगा। महासमुंद पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी है।

 

 

Read more Modi Cabinet Decision: मोदी सरकार ने दी छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, बिलासपुर से पेंड्रा तीसरी लाइन और कटनी से पेंड्रा चौथी लाइन को मिली मंजूरी

Chhattisgarh news को जानकारी मिली तो पूरी टीम ने आरोपी मनीष अग्रवाल के मुड़पार स्थित मकान की तलाशी के लिए कोर्ट से सर्च वारंट लिया और फिर पुलिस टीम ने मुड़पार गांव स्थित मकान में तलाशी ली। नकदी बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले में शामिल संभावित गिरोह के बारे में भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस फर्जी दस्तावेजों के तार कहां-कहां तक जुड़े हैं, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रकम किसी अवैध गतिविधि से जुड़ी है या नहीं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button