*✍️अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी….जारी किया गया अलर्ट…*

देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार की सुबह दिल्ली में हुई झमाझम बारिश के बाद आज सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और आज भी मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली समेत हरियाणा और राजस्थान के साथ यूपी-बिहार में भी मौसम आज करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने आज यूपी-बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है.
अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत के कुछ हिस्सों, खासकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है.
विभाग ने बताया है कि उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तेज़ बारिश होगी. दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और उत्तर प्रदेश में आज और कल तक छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में होगी बारिश
स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी हिमालय, बिहार, पश्चिम बंगाल सिक्किम और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही झारखंड, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश संभव है.राजस्थान के बाकी हिस्सों मध्य प्रदेश सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ ओडिशा और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.
बिहार में आज से तीन दिन बारिश के आसार
बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। मानसून की ट्रफ लाइन रविवार को बिहार के दक्षिणी हिस्से से होकर गुजर रही थी। धीरे- धीरे इसके उत्तरी हिस्से की ओर शिफ्ट होने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत मध्य व उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। अगले 48 से 72 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश, मेघ गर्जन व आकाशीय बिजली चमकने का पूर्वानुमान लगाया गया है.



