छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh samachar: दिल्ली हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत, छुट्टियों के बाद 3 दिन पहले लौटा था

Chhattisgarh samachar दिल्ली के सत्य निकेतन  बहुमंजिला बिल्डिंग गिरने के हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले (Durg) के रहने वाला युवराज सोनी (Yuvraj Soni Death) भी शामिल है। बताया जा रहा है कि युवराज अपने घर का इकलौता बेटा और छोटी बहन का भाई था। हादसे के तीन दिन पहले ही वह दुर्ग से दिल्ली गया था। सोमवार को युवराज के मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

दुर्ग पहुंचा शव, परिवार में मातम का माहौल

Chhattisgarh News, दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन हादसे में युवराज सोनी के मौत की जानकारी परिजनों को दी थी। जिसके बाद परिजनों की पैरों तले जमीन ही खिसक गई। युवराज सोनी का परिवार दुर्ग के पंचशील नगर में रहता है। युवराज मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र था और सत्य निकेतन स्थित बॉयज पीजी में रहकर पढाई कर रहा था। वहीं 24 घंटे बाद दिल्ली से युवराज का शव दुर्ग पहुंच गया है।छत्तीसगढ़ समाचार

 

तीन आरोपी गिरफ्तार

इस भयानक हादसे के बाद 28 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें 12 लोगों को बचा लिया गया है। जबकि 5 घायल का अस्पताल में इलाज जारी हैं, वहीं इस हादसे के आरोपी हरिराम गुप्ता और उर्मिला गुप्ता के बेटे महेश गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से हरिराम और उर्मिला गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि महेश गुप्ता को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

 

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 सस्पेंड

इस मामले में सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा MCD के साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

 

read more Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

 

घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचीं रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन पीजी हादसे में जख्मी छात्रों के परिजनों से यहां एम्स में मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के मुताबिक, गुप्ता ने परिजनों से छात्रों के स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि सरकार घायल छात्रों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। सीएमओ के बयान के अनुसार, चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गंभीर रूप से घायल छात्रों के उपचार के लिए डॉक्टरों की टीम बनाई गई है जो लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रही है ।

 

Chhattisgarh samacharपुलिस ने भवन ढहने के सिलसिले में इमारत की मालकिन 75 वर्षीय उर्मिला गुप्ता, वायु सेवा से सेवानिवृत्त 81 साल के उनके पति हरिराम गुप्ता और उनके बेटे महेश गुप्ता (52) को गिरफ्तार कर लिया है।समाचार सदस्यता

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button