रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

किरोड़ीमलनगर क्षेत्र में कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को दबोचा, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल

Raigarh News :  *रायगढ़, 8 सितंबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस ने नाबालिक बालिका के गुम मामले में संवेदनशीलता बरतते हुए बालिका को सकुशल दस्तयाब कर बालिका को भाग ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Read More : Raigarh News : गस्त दौरान अवैध स्क्रैप परिवहन करते माजदा वाहन को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा, वाहन से 4.5 टन स्क्रैप जब्त

जानकारी के मुताबिक दिनांक 07/09/2026 को थाना कोतरारोड़ में स्थानीय महिला द्वारा उसकी बालिका (16.11 माह) के दिनांक 4 सितंबर को सुबह बिना बताए घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट कराई । परिजनों द्वारा बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भाग ले जाने की शंका जताए जिस पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 325/2026 धारा 137(2) BNS के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

नाबालिग बालिका के गुम रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर द्वारा मामले की विवेचना की गई । बालिका के परिजनों और सहेलियों से पूछताछ और बालिका के सोशल मीडिया अकाउंट्स को चेक किया गया जिसमें बालिका के कोरबा जिले के अनूप साह के संपर्क में आने की जानकारी मिली । कोतरारोड़ पुलिस संदेही अनूप साह के संबंध में जानकारी लेने पर संदेही के आज किरोड़ीमल क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली, तत्काल संदेही को किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में पकड़ा गया जिसके साथ गुम बालिका भी मिली । बालिका को महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर बालिका बताई की करीब चार माह पहले चांपा से रायगढ़ आते समय ट्रेन में अनूप साह निवासी कोरबा से जान परिचय हुआ था । दोनों एक दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करते थे । रक्षाबंधन के त्यौहार के समय बालिका का उसके मां के साथ कुछ कहा सुनी हुआ था जिसकी बात उसने अनूप साह को बताई । अनूप उसे कोरबा में जन्माष्टमी मेला देखने आने के बहाने बुलाया और बालिका को चांपा तक लेने गया और कोरबा ले आया । इस दौरान बालिका के साथ होटल में शारीरिक संबंध बनाया । इसके बाद दोनों ट्रेन से डोंगरगढ़ गए और वहां एक-दो दिन जन्माष्टमी मेले में घूमे फिर डोंगरगढ़ से ट्रेन से वापस रायगढ़ आए थे जिन्हें कोतरारोड़ पुलिस ने पकड़ा । *आरोपी अनूप साह पिता देवानंद शाह उम्र 23 साल निवासी पुरानी बस्ती धनवार पर वार्ड नंबर 4 थाना सिटी कोतवाली जिला कोरबा* के विरुद्ध धारा 64(2)(m) BNS 6 पाक्सो एक्ट की धारा जोड़ी गई । आरोपी को गिरफ्तार कर उसके परिजनों को सूचना दी गई है ।

Read More : Petrol Diesel Price: भारत में कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, क्या बढ़ने वाली है पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

एसएसपी श्री शशि मोहन के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन सुपरविजन पर कार्यवाही में निरीक्षक शील आदित्य सिंह, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, प्रधान आरक्षक बाबूलाल और आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय की अहम भूमिका रही है ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button