खेल

IND vs AFG: 13 सितंबर से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20, जानिए कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

IND vs AFG भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार, 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज में टीम इंडिया पहली बार अपने ही देश में बतौर मेहमान टीम खेलेगी, क्योंकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) इस सीरीज की मेजबानी कर रहा है. वहीं, सीरीज के शुरू होने से पहले फैंस यह जानना चाहते हैं कि भारत-अफगानिस्तान टी20 मुकाबले कब और कहां लाइव देख सकते हैं. इसी बीच भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण कहां होगा, यह कन्फर्म हो गया है.

 

कब और कहां देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज?

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को होगा. सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 7 बजे शुरू होंगे. इस सीरीज के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. यानी आप भारत-अफगानिस्तान टी20 मुकाबलों का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा, सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

 

 

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और बिजनेस हेड (स्पोर्ट्स और इंटरनेशनल) राजेश कौल ने मंगलवार, 8 सितंबर को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि, ”भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज सोनी स्पोटर्स नेटवर्क के क्रिकेट पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाती है. यह हमारे ‘फेस्टिवल ऑफ स्पोटर्स में एक और रोमांचक प्रतिस्पर्धा को जोड़ती है.”

 

Read more Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

 

वैभव सूर्यवंशी पहली बार भारत में खेलेंगे टी20I मैच

भारत के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पहली बार भारत में टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए नजर आएंगे. 15 साल के वैभव ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और उसके बाद वह जिम्बाब्वे दौरे पर भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे. वैभव अब तक 6 T20I मैच खेले हैं, लेकिन सभी विदेश में खेले हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है. भारतीय टीम में वैभव के अलावा अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे सितारे मौजूद हैं.

 

IND vs AFG, बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगा. वहीं, अफगानिस्तान टीम की कमान इब्राहिम जादरान के हाथों में होगी. अफगान टीम में राशिद खान, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ और रहमतुल्लाह गुरबाज जैसे खिलाड़ी हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच सीरीज में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button