छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Anganwadi Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

CG Anganwadi Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है, राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के कई रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 25 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक महिलाएं ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

 

 

read more Bank holiday: कल 28 अगस्त को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

 

कितने पदों पर होगी भर्ती?

एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया जिले के विभिन्न ग्रामों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है।

 

इस भर्ती के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Vacancy 2026 In Chhattisgarh) के पद ग्राम पेन्टाचिमली के तुमलगुड़ा, उरसांगल 2, गोंदपल्ली के मण्डीमरका 02 व 03, कोण्डासांवली 01, मेड़वाही के मेड़वाही 3 व तारलागुड़ा के बैनपल्ली वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के पद ग्राम पेन्टाचिमली के मिचीगुड़ा व टेकलगुड़ा, तारलागुड़ा के कलाईगुड़ा, सिलगेर के सिलगेर 2, ताड़मेटला के ताड़मेटला 02 केंद्रों में रिक्त हैं।हिंदी समाचार

 

जानें आवेदन की अंतिम तिथि

CG Anganwadi Vacancy 2026 इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार 25 अगस्त 2026 से 08 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से https://aww.e-bharti.in/ पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय अथवा संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button