Chhttisgarh news: छत्तीसगढ़ के 82 खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार, रायपुर में होगा समारोह

Chhttisgarh news रायपुर में खेल अलंकरण के लिए चयनित खिलाड़ियों और कोच की लिस्ट जारी कर दी गई है। 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 खिलाड़ियों को पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा। इनमें 43 खिलाड़ियों और कोच का मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों, कोच और रेफरी को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित करेंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/26/cg-khel-award-1-2026-08-26-23-45-09.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/26/cg-khel-award-2-2026-08-26-23-45-28.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/26/cg-khel-award-3-2026-08-26-23-46-03.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/26/cg-khel-award-4-2026-08-26-23-47-01.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/26/cg-khel-award-5-2026-08-26-23-47-19.jpg)
रायपुर में होगा समारोह
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित करेंगे। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, जबकि उप मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें: UPTET 2026 Result: TET एग्जाम का रिजल्ट हुआ जारी.. 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने मारी बाजी
मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए चयनित खिलाड़ियों को भी पुरस्कार
Chhttisgarh newsसमारोह में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान और शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए चुने गए खिलाड़ियों और खेल से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे।